
'जहां मूवमेंट दिखे वहीं फायर ठोको', UNSC मीटिंग में भारत ने चलाया 26/11 अटैक के पाकिस्तानी आतंकी का ऑडियो
AajTak
UNSC की मीटिंग में देश-विदेश के प्रतिनिधियों के सामने भारत ने उस ऑडियो क्लिप को सुनाया जिसमें पाकिस्तानी आतंकी और 26/11 का साजिशकर्ता साजिद मीर फोन पर आतंकियों को निर्देश दे रहा है और कह रहा है कि जहां भी मूवमेंट दिखे, जहां भी लोग हो वहां फायर ठोको.
मुंबई में चल रहे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की मीटिंग में भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने मुंबई में हुए 26/11 हमले में पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा किया.
देश-विदेश के प्रतिनिधियों के सामने भारत ने उस ऑडियो क्लिप को सुनाया जिसमें पाकिस्तानी आतंकी और 26/11 का साजिशकर्ता साजिद मीर फोन पर आतंकियों को निर्देश दे रहा है और कह रहा है कि जहां भी मूवमेंट दिखे, जहां भी लोग हो वहां फायर ठोको. साजिश मीर ये निर्देश फोन पर चाबड़ हाउस में मौजूद आतंकियों को दे रहा था. भारत ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की मौजूदगी में ये ऑडियो क्लिप अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सुनाया और पाकिस्तान की पोल खोली.
इस ऑडियो में आतंकी साजिद मीर पर फोन पर चाबड़ हाउस यानी कि मुंबई के नरीमन हाउस में मौजूद आतंकियों को कह रहा है, "...जहां पर मूवमेंट आपको नजर आती है, बंदा कोई छत पर चल रहा है, कोई आ रहा है, जा रहा है उस पर फायर ठोको. उसे नहीं पता है वहां क्या हो रहा है." साजिद मीर को जबाव देते हुए फोन पर साजिद मीर से बात कर रहा आतंकी कहता है- 'इंशा अल्लाह'.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












