
जहां बर्तन धोया-खाना बनाया, उसी रेस्टोरेंट को 18 साल की लड़की ने खरीद लिया! खुद बताया कैसे
AajTak
लड़की ने कहा कि वह 16 साल की उम्र से पढ़ाई के साथ काम कर रही है. उसने रेस्टोरेंट में बर्तन धोने से लेकर कुक तक का काम किया है. 2 साल बाद कॉलेज की सेविंग्स और सैलरी के पैसों से रेस्टोरेंट खरीद लिया. लोग लड़की की तारीफ कर रहे हैं.
18 साल की एक लड़की जो कभी रेस्टोरेंट में बर्तन धोने का काम करती थी, आज उसी रेस्टोरेंट की मालकिन है. पॉट वॉशर, कुक आदि का काम करने के बाद अब वो युवा उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना रही है. उसका रेस्टोरेंट का बिजनेस चल पड़ा है. एक इंटरव्यू में उसने अपनी सफलता की कहानी बयां की है. साथ ही सेविंग्स और इंवेस्टमेंट के बारे में भी बताया.
सीएनबीसी न्यूज से बातचीत में अमेरिका के ओहायो में रहने वाली सामंथा फ्राय (Samantha Frye) ने बताया कि शुरू से उनके दिमाग में बिजनेस का आइडिया था. 16 साल की उम्र में हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी की. फिर कॉलेज जाने का फैसला किया और इंजीनियरिंग में दाखिला लिया. इस दौरान वो अपने कॉलेज फंड और पॉकेट मनी के पैसों को सेविंग्स के तौर पर जमा करती जा रही थीं.
इसी बीच ठंडियों की छुट्टियों में उन्हें एक रेस्टोरेंट में पॉट वॉशर काम मिल गया. कुछ दिन इस काम को करने के बाद सामंथा कुक बन गईं. कॉलेज फंड और रेस्टोरेंट में मिलने वाली सैलरी को उन्होंने कहीं इंवेस्ट करने का प्लान किया. तभी उन्हें पता चला कि रेस्टोरेंट के मालिक अपनी शॉप बेचना चाहते हैं. सामंथा को रेस्टोरेंट को खरीदकर उसमें इंवेस्ट करने का आइडिया सबसे सही लगा.
18 साल की लड़की ने ऐसे खरीदा रेस्टोरेंट
सामंथा कहती हैं कि जब मुझे पता चला कि रेस्टोरेंट (Rosalie's Restaurant) के मालिक इसे बेचना चाहते हैं और वह ब्रोकर्स से बात कर रहे हैं, तो मैंने सोचा क्यों ना मैं ही इसे मैं खरीद लूं. लेकिन उस वक्त मेरे पास जरूरत के मुताबिक पैसे नहीं थे. हालांकि, काफी दिनों से पॉकेट मनी और कॉलेज फंड के लिए पैसे सेव रही थी तो कुछ रकम जमा हो गई थी. साथ ही 16 की उम्र से रेस्टोरेंट में पार्ट टाइम जॉब कर रही थी तो उसके पैसे भी थे. इन्हीं पैसों से रेस्टोरेंट खरीदने के लिए मालिक को अप्रैल में डाउन पेमेंट कर दिया.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












