
'जहरीले सांप की तरह PM मोदी...', कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दिया विवादित बयान, BJP ने लगाई फटकार
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप बता दिया. उन्होंने कहा कि अगर इस जहर को कोई चखेगा तो वह मर जाएगा. वहीं उनके इस बयान की बीजेपी ने निंदा की है. बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा कि उनके इस बयान से कांग्रेस की हताशा दिख रही है.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा- मोदी जहरीले सांप की तरह हैं. आप इसे जहर समझें या न समझें लेकिन अगर आप इसे चखेंगे तो मर जाएंगे. आप सोच सकते हैं कि क्या यह सही में जहर है? मोदी एक अच्छे इंसान हैं, उन्होंने जो दिया है, उसे हम देखेंगे. आप जैसे ही इसे चाटेंगे, तो पूरी तरह से सो जाएंगे. उनके इस बयान की बीजेपी ने निंदा की है. हालांकि इस बयान पर विवाद होने कुछ देर बाद ही उनकी सफाई भी आ गई. उन्होंने कहा- मैंने उनके (पीएम मोदी) बारे में यह बात नहीं की. मैं व्यक्तिगत बयान नहीं देता. मेरे कहने का मतलब है कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है, अगर आप चाटने की कोशिश करेंगे तो मौत होनी तय है.
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने मा. प्रधानमंत्री जी के लिए ‘जहरीला सांप’ जैसे आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। खड़गे जी, जहर तो कांग्रेस ने बोया। समाज में विभाजन का जहर, देश के बंटवारे का जहर, भ्रष्टाचार का जहर, राजनीति में वंशवाद का जहर- सब कांग्रेस के बोये जहर हैं।
जहर से कांग्रेस ने बोया...
वहीं गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ट्वीट किया- कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने प्रधानमंत्री जी के लिए ‘जहरीला सांप’ जैसे आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है. खड़गे जी, जहर तो कांग्रेस ने बोया. समाज में विभाजन का जहर, देश के बंटवारे का जहर, भ्रष्टाचार का जहर, राजनीति में वंशवाद का जहर- सब कांग्रेस के बोये जहर हैं.
बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा कि उनके इस बयान से कांग्रेस की हताशा दिख रही है. उन्होंने खड़गे का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया 'जहरीला सांप'... सोनिया गांधी के 'मौत का सौदागर' से यह शुरू हुआ... और उसका अंत कैसे हुआ, हम जानते हैं. कांग्रेस लगातार गर्त में उतरती जा रही है. इस हताशा से पता चलता है कि कांग्रेस कर्नाटक में जमीन खो रही है और वह इस बात को जानती है.
Now Congress Presidnet Kharge calls Prime Minister Modi ‘poisonous snake’… What started with Sonia Gandhi’s ‘maut ka saudagar’, and we know how it ended, the Congress continues to plummet to new depths. The desperation shows Congress is losing ground in Karnataka and knows it. pic.twitter.com/75FECizSOW

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







