
'जल सत्याग्रह नहीं सिर्फ कोरी राजनीति...', राजधानी में पानी कि किल्लत पर कांग्रेस ने AAP पर बोला हमला
AajTak
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का कहना है कि जब दिल्ली की जनता भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रही है, तब जल मंत्री सिर्फ 28 लाख लोगों की परेशानी की बात कर रही हैं, जबकि पूरा शहर प्रभावित है. स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज पर भी आरोप लगाया कि वे संसाधन सुधारने के बजाय बयानबाजी में व्यस्त हैं.
दिल्ली में जल संकट गहराता जा रहा है और इसे लेकर राजनीति गरमा गई है. आम चुनाव 2024 को दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन में रहने वाली कांग्रेस ने अब पानी के मुद्दे पर सीधे आम आदमी पार्टी पर हमला किया है.
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, देवेन्द्र यादव, ने कहा कि राजधानी दिल्ली में बढ़ते जल संकट से निपटने की बजाय, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी जल सत्याग्रह पर बैठकर कोरी राजनीति कर रही हैं. पिछले डेढ़ महीने से भीषण गर्मी में दिल्लीवासियों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है और स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज उपयुक्त संसाधनों की व्यवस्था में विफल हो रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि दिल्ली को हरियाणा से पूरा 613 एमजीडी पानी दिलवाने के लिए ठोस कदम उठाए.
दिल्ली की 2 करोड़ जनता जल संकट झेल रही है. तो सिर्फ 28 लाख की बात क्यों? दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का कहना है कि जब दिल्ली की जनता भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रही है, तब जल मंत्री सिर्फ 28 लाख लोगों की परेशानी की बात कर रही हैं, जबकि पूरा शहर प्रभावित है. स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज पर भी आरोप लगाया कि वे संसाधन सुधारने के बजाय बयानबाजी में व्यस्त हैं. यादव ने मांग की कि केंद्र सरकार को हरियाणा से दिल्ली के लिए 613 एमजीडी पानी सुनिश्चित कराना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली कांग्रेस पिछले डेढ़ महीने से पानी की मांग को लेकर संघर्षरत है और हरियाणा सरकार को राजनीति से हटकर जल आपूर्ति बढ़ाने का आह्वान किया.
बीजेपी ने कहा एयरकंडीशन सत्याग्रह दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज दिल्ली में पानी के साथ-साथ अब हीटवेव से जिन लोगों की मृत्यु हो रही है, उसपर भी परदा डालने का प्रयास किया जा रहा है. स्वास्थ्य मॉडल की बड़ी बड़ी बातें करने वाली केजरीवाल सरकार बताएं कि कहां है स्वास्थ्य सेवाएं और इनके मोहल्ला क्लीनिक, उनमें क्यों नहीं हीटवेव का इलाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में पीने का पानी नहीं है, हीटवेव से बचने के लिए कोई उपाय नहीं है और कोई स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं है, दिल्ली के मंत्री सिर्फ जेल, बेल और सत्याग्रह में व्यस्त हैं. अगर 10 साल रहने के बाद भी दिल्ली को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर किया जा रहा है, तो केजरीवाल सरकार को सत्ता छोड़ देनी चाहिए.
एयरकंडीशन सत्याग्रह के नाटक में मस्त AAP: बीजेपी सरकार के औपचारिक आंकड़े अनुसार दिल्ली में हीटवेव से इस वर्ष की 238वीं मृत्यु दर्ज की गई है पर क्योंकि कुछ दिन से अनेक अस्पताल अब नियमित आंकड़े नही दे रहे हैं तो यह संख्या 300 से पार भी हो सकती है. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी द्वारा पानी के लिए किए जा रहे अनशन को एक नाटक बताया है और कहा कि यह बेहद ही शर्मनाक है कि दिल्ली में हीटवेव से मृत्यु के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और केजरीवाल सरकार उनको रोकने के उपाय करने की जगह एयरकंडीशन सत्याग्रह के नाटक में मस्त है.
एसी के बीच अनशनः वीरेंद्र सचदेवा सचदेवा ने कहा है कि यह भारतीय इतिहास का पहला सत्याग्रह आंदोलन होगा जिसमें सत्याग्रही मीडिया के सामने सिर्फ फोटो खिंचाने के लिए आता है और फिर गायब हो जाता है. इस बात का खुलासा वहां से मिले कुछ वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मंत्री आतिशी की सेवा में BSES ने दूसरे के घर की दीवार पर विशेष मीटर लगा दिया है और वहां चार-चार टन के 4 एसी चल रहे हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







