
'जल्द करूंगा शादी, मगर ज्यादा लोगों को नहीं बुला पाऊंगा', धीरेंद्र शास्त्री का रात 1:30 बजे लगे दरबार में बड़ा खुलासा
AajTak
Aajtak पर धीरेंद्र शास्त्री का MEGA Exclusive Interview: बागेश्वर धाम में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगा. लंबे समय बाद धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लेने के लिए भक्त रात भर घंटों तक खड़े रहे. वहीं, शास्त्री भी आधी रात को हज़ारों की भीड़ से बाहर निकलकर मिले. रात डेढ़ बजे Aajtak भी दरबार में पहुंचा.
MP News: छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगा. लंबे समय बाद धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. शास्त्री भी आधी रात को हजारों की भीड़ से बाहर निकलकर मिले. रात डेढ़ बजे Aajtak भी दरबार में पहुंचा, जहां धीरेंद्र शास्त्री ने अपने विवाह को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया. 26 साल के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह जल्द ही विवाह बंधन में बंधेंगे.
दरअसल, बागेश्वर धाम में 121 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जा रहा है. सामूहिक विवाह का यह चौथा साल है. धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस सामूहिक विवाह में नव दंपतियों को कार और बाइक छोड़ गृहस्थी का सारा सामान दिया जाएगा. यानी कि टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर, सोफे और डबल बेड भेंट किया जाएंगे.
'शादी का लाइव प्रसारण होगा'
वहीं, जब Aajtak ने धीरेंद्र शास्त्री से उनके विवाह को लेकर सवाल किया तो वह अपने चिर-परिचित अंदाज में खिलखिलाते हुए बोले, ''हमारी शादी की बात भी चलती रहती है. देखिए, हम कोई साधु या महात्मा नहीं हैं, हम बहुत ही सामान्य इंसान हैं. हम अपने इष्ट बालाजी के चरणों में रहते हैं. हमारे ऋषियों की परंपरा में भी बहुत से महापुरुषों ने गृहस्थ जीवन बिताया है. भगवान भी गृहस्थ में ही प्रकट होते हैं. यानी हमारी पहले ब्रह्मचारी, फिर गृहस्थ, वानप्रस्थ और फिर संन्यास की परंपरा है, उसी पर अग्रसर होंगे. हम भी बहुत जल्द शादी करेंगे. हम सबको बुलाएंगे, लेकिन ज्यादा लोगों को बुला नहीं सकते. कौन संभालेगा? इसलिए सब लोगों के लिए शादी का लाइव प्रसारण करवा देंगे.''
'पाकिस्तान में भी रामकथा करेंगे' धीरेंद्र शास्त्री ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी रामकथा वाचन की बात कही. धीरेंद्र शास्त्री बोले, हमने बहुत पहले ही पाकिस्तान में रामकथा की घोषणा की थी. अगर वहां लोग तैयारी कर रहे हैं और हमें बुलाते हैं तो हम तो वहां राम कथा करेंगे. उन्होंने अपने हास-परिहास के अंदाज में आगे कहा कि बहुत जोरदार कथा करेंगे. जिसके बाद बहुत से पाकिस्तानी भारत में आ जाएंगे. चिंता मत करो.
'भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होने की ओर अग्रसर'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



