
जले गांव, बुझे चूल्हे और बेसहारा लोग... मणिपुर हिंसा के केंद्र में रहा था चुराचांदपुर, अब तक बंकरों में रहने को मजबूर हैं लोग
AajTak
2023 में शुरू हुई हिंसा का केंद्र था चुरा चांदपुर. कुकी बहुल यह पर्वतीय जिला सबसे ज्यादा हिंसा की चपेट में आया था और इस जिले से लगने वाली घाटी के तमाम दूसरे जिले जल उठे थे. बिशुनपुर थोरबंग थुईबंग और कनी जैसे इलाकों में हालात युद्ध जैसे थे.
3 मई 2023 को मणिपुर के दो समुदायों के बीच शुरू हुई हिंसा का असर सिर्फ घाटी में ही सीमित नहीं है. जब हालात बिगड़े तो उसने पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लिया. घर गांव शहर जल रहे थे. कहीं पुलिस स्टेशन लूटे जा रहे थे तो कहीं गोलीबारी हो रही थी. लंबे संघर्ष के बाद मणिपुर के जमीनी हालात पर काफी हद तक काबू पाया गया. घाटी के ज्यादातर इलाकों में अब हालात पहले के मुकाबले बेहतर हो रहे हैं तो पर्वतीय क्षेत्र में भी स्थितियां नियंत्रण में दिखाई दे रही हैं. लेकिन पहाड़ी और घाटी में रहने वाले दो समुदायों के बीच दुश्मनी की खाई और गहरी हो गई है. जिस तरह हिंसा के निशान और 1 साल का जख्म घाटी में दिखाई देता है मणिपुर के पर्वतीय जिलों की तस्वीर उससे अलग नहीं है. 2023 के मई में शुरू हुई थी हिंसा 2023 में शुरू हुई हिंसा का केंद्र था चुरा चांदपुर. कुकी बहुल यह पर्वतीय जिला सबसे ज्यादा हिंसा की चपेट में आया था और इस जिले से लगने वाली घाटी के तमाम दूसरे जिले जल उठे थे. बिशुनपुर थोरबंग थुईबंग और कनी जैसे इलाकों में हालात युद्ध जैसे थे. इंफाल शहर से निकलकर चुरा चांदपुर पहुंचने के लिए इन्हीं इलाकों को पार करके जाना होता है. हिंसा के 1 साल बाद भी घाटी में रहने वाले हिंदू मैतेई अब कुकी बहुल पर्वतीय जिलों में नहीं जा सकते. इस तरह पहाड़ों में रहने वाले कुकी समुदाय के लोग घाटी में नहीं आना चाहते क्योंकि यहां उन्हें जान का खतरा है.
चुराचांदपुर में खेती के लिए लौट रहे हैं किसान विष्णुपुर जिला घाटी को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले से जोड़ता है. इन इलाकों में किसान खेती करने लौट आए हैं, लेकिन सीमावर्ती इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बलों ने एक लंबा बफर जोन तैयार किया है. यह बफर जोन एक समुदाय को दूसरे समुदाय वाले इलाकों से अलग करता है. इस बफर जोन में भारतीय सेना असम राइफल्स बीएसएफ और सीआरपीएफ जैसी केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हैं. बिना उचित पहचान के इस पर से उसे पर आना जाना मुश्किल है. विष्णुपुर जिले के इस इलाके में बीते साल अगस्त महीने में भारी हिंसक घटनाएं हुई थीं. असम राइफल्स को भी इस इलाके में काफी विरोध प्रदर्शन झेलना पड़ा था. इस बफर जोन के इर्द-गिर्द बने गांव घर मकान जला दिए गए थे. आगजनी के निशान आज भी जिंदा हैं.
सड़कों पर सुरक्षा बैरिकेड बफर जोन को पार करके जैसे ही चुरा चांदपुर जिले में प्रवेश होता है चारों तरफ हिंसा के निशान और बढ़ते जाते हैं. जहां से कुकी बहुल आबादी की शुरुआत होती है वहां सड़कों पर सुरक्षा बैरिकेड का मोर्चा खुद कुकी समाज के लोगों ने संभाल लिया है. चुराचंदपुर जाने के लिए उनकी अनुमति जरूरी होती है. हेलिक्स जैसे कई बच्चे अपनी अपनी शिफ्ट में पिछले 1 साल से इस बैरिकेड पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे हैं जहां से आगे किसी मैतेई को जाने की इजाजत नहीं है. चुराचंदपुर जिले में यहां से प्रवेश करने के लिए यहां के ग्रामीण कागज पर मोहर लगाकर एक पास दे रहे हैं. हेलिक्स बताते हैं कि गांव के कई सारे बच्चे पढ़ाई-लिखाई छोड़ चुके हैं और यह रेश्यो लगभग 80% है जिनकी शिक्षा पर नौकरियों पर हिंसा के बाद बुरा प्रभाव पड़ा है और आज वह अपनी जमीन बचाने के लिए बकरों में हथियार लेकर गांव की हिफाजत कर रहेहैं.
कहीं उबले रहे पत्ते, कहीं पक रहा भात इस चेक पॉइंट को पार करके चुरा चांदपुर शहर में प्रवेश से पहले सड़क पर रिलीफ कैंप दिखाई देता है. यह कोई सरकारी केंद्र नहीं है, बल्कि एक निर्माणाधीन इमारत में कुछ लोगों ने शरण ले रखी है. लगभग 137 कुकी जिसमें बच्चे महिलाएं बड़े युवा और बुजुर्ग शामिल हैं. यह तमाम कुकी मणिपुर के थोबल जिले के रहने वाले हैं और जब हिंसा में उनके घर जलाए गए तो इन लोगों ने भाग कर जान बचाई और अब चुरा चांदपुर जिले में आकर पनाह ले ली. खाने के लिए दो वक्त का राशन स्थानीय एनजीओ और चर्च की संस्था से मिल जाता है. कहीं सब्जियों के पत्ते उबल रहे हैं, तो कहीं चावल पक रहा है.
तिरपाल से बने कमरे, रिलीफ कैंप में कट रहा जीवन छोटे बच्चे आसपास के स्कूल जाने लगे हैं. निर्माणाधीन इमारत में तिरपाल से बने कमरों में पिछले 1 साल से इन 137 कुकी लोगों का जीवन बीत रहा है. इन लोगों में मुखिया का किरदार निभा रहे थॉमस कहते हैं, "हमारा घर जलाया गया तो हम सबको भागना पड़ा. अब हमारे पास नीचे से सप्लाई नहीं आती. बापटिस्ट चर्च संस्था द्वारा अनाज मिल जाता है. सरकार बोलती है सब ठीक हो जाएगा लेकिन 1 साल से ज्यादा हो गया हम रिलीफ कैंप मेंहैं." थॉमस कहते हैं कि अब फिर से मैतेई परिवारों के साथ रहना मुश्किल होगा अब हम यहीं कहीं रहना चाहते हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



