
जर्मनी के म्यूनिख एअरपोर्ट पर ड्रोन से कैसे मचा हड़कंप, देखें दुनिया आजतक में
AajTak
जर्मनी के म्यूनिख में ड्रोन देखे जाने के बाद कुछ देर एअरपोर्ट बंद रहा. 17 फ्लाइट रद्द होने से तीन हजार यात्रियों पर असर हुआ. म्यूनिख आ रहे 15 विमानों को स्टुटगार्ट, नूर्नबर्ग, वियना और फ्रैंकफर्ट डायवर्ट किया गया. पिछले हफ्ते भी डेनमार्क और नॉर्वे में भी एयरपोर्ट बंद किए गए थे. देखें दुनिया आजतक.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.










