
जरीन खान बोलीं- सलमान की फिल्म के लिए बढ़ाया वजन, बाद में बन गया नेशनल इश्यू
AajTak
जब जरीन से पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री में किसी भी एक्टर को उनके लुक्स को लेकर जज किया जाता है या नहीं इसपर जरीन ने कहा, "यह निश्चित रूप से होता है. मैं सब नहीं कहूंगी, लेकिन इंडस्ट्री के कुछ सेक्शन में ऐसा होता है. शुरुआत में मेरा वजन लगभग एक राष्ट्रीय मुद्दा भी बन गया था."
एक्ट्रेस जरीन खान बॉलीवुड की फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस में से हैं. वे आए दिन अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. जरीन अक्सर अपने सोशल मीडिया पर खुद की फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिससे वे अपने फैंस को प्रेरित करती हैं. जब जरीन से पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री में किसी भी एक्टर को उनके लुक्स को लेकर जज किया जाता है या नहीं इसपर जरीन ने कहा, "यह निश्चित रूप से होता है. मैं सबको नहीं कहूंगी, लेकिन इंडस्ट्री के कुछ सेक्शन में ऐसा होता है. शुरुआत में मेरा वजन लगभग एक राष्ट्रीय मुद्दा भी बन गया था." जरीन का वजन बना राष्ट्रीय मुद्दा जब जरीन ने सलमान के अपोजिट फिल्म वीर से डेब्यू किया था, तो लोगों ने तुरंत नोटिस किया कि जरीन और कटरीना कैफ में ज्यादा अंतर नहीं है. फिर जल्द ही, उनका ध्यान उनकी बॉडी पर शिफ्ट हो गया.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












