
जयशंकर ने लंदन में ऋषि सुनक से की मुलाकात, PM मोदी की ओर से दीं दीपावली की शुभकामनाएं
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति से लंदन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति से रविवार को 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं. इस मीटिंग में एस जयशंकर की पत्नी क्योको जयशंकर भी मौजूद थीं.
एस जयशंकर ने ऋषि सुनक को भगवान गणेश की मूर्ति और क्रिकेटर विराट कोहली द्वारा ऑटोग्राफ किया गया एक क्रिकेट बेट भी गिफ्ट किया.
ब्रिटेन के पीएम से मुलाकात के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "दिवाली के दिन पीएम सुनक से मुलाकात कर खुशी हुई. पीएम मोदी की ओर से भी उन्हें शुभकामनाएं दीं. भारत और ब्रिटेन सक्रिय रूप से संबंधों को फिर से तैयार करने में लगे हैं. ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता सुनक की ओर से गर्मजोशी से भरे स्वागत और शानदार आतिथ्य के लिए धन्यवाद."
बता दें कि जयशंकर इस समय ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली से मीटिंग के लिए आधिकारिक यात्रा पर यूनाइटेड किंगडम में हैं. उनकी यात्रा बीते शनिवार को शुरू हुई, जोकि 15 नवंबर को खत्म होगी. इस दौरान वह कई बड़े लोगों से मुलाकात करेंगे.
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि भारत और यूके के बीच मधुर और मजबूत संबंध हैं. भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को भारत-यूके रोडमैप 2030 के साथ 2021 में लॉन्च किया गया था. विदेश मंत्री की ये यात्रा दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति देगी. बीते 3 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी और सुनक ने मुक्त व्यापार समझौते की प्रगति पर चर्चा के लिए टेलीफोन के जरिए बातचीत की थी.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







