
जयराम का उदय, सुदेश का सूरज अस्त... झारखंड में यूथ पॉलिटिक्स की नई बयार!
AajTak
JLKM vs AJSU in Jharkhand Polls: जेएलकेएम ने राज्य की 71 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे और उसे जीत सिर्फ एक सीट पर मिली. लेकिन उसने कम से कम 14 सीटों पर चुनाव परिणाम प्रभावित किया, जिसका बड़े पैमाने पर इंडिया ब्लॉक को फायदा हुआ. दूसरी ओर, कुर्मी समुदाय (ओबीसी) का प्रतिनिधि होने का दावा करने वाली ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 231 वोटों के मामूली अंतर से केवल एक सीट जीतने में सफल रही.
झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम ने ऐसा लगता है कि राज्य में ओबीसी कुर्मी समुदाय के नए चेहरे के रूप में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के प्रमुख जयराम महतो उर्फ 'टाइगर' पर मुहर लगा दी है. जेएलकेएम ने राज्य की 71 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे और उसे जीत सिर्फ एक सीट पर मिली. लेकिन उसने कम से कम 14 सीटों पर चुनाव परिणाम प्रभावित किया, जिसका बड़े पैमाने पर इंडिया ब्लॉक को फायदा हुआ.
दूसरी ओर, कुर्मी समुदाय (ओबीसी) का प्रतिनिधि होने का दावा करने वाली ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 231 वोटों के मामूली अंतर से केवल एक सीट जीतने में सफल रही. आजसू के लिए सबसे बड़ा झटका सिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रमुख सुदेश महतो की हार रही. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जयराम महतो (JLKM) और सुदेश महतो (AJSU) के बयानों से दोनों नेताओं के आत्मविश्वास में विरोधाभास स्पष्ट दिख रहा था. डुमरी निर्वाचन क्षेत्र से झामुमो की बेबी देवी को हराने वाले 29 वर्षीय जयराम महतो ने कहा, 'सपने देखना चाहिए और युवाओं को बड़े सपने देखने चाहिए… विधायक बनने से मेरे साथ-साथ युवाओं के लिए भी रास्ते भी खुल गए हैं.' मीडिया को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा, 'हम लोगों द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं और हेमंत सोरेन जी को बधाई देते हैं. हम अपनी पार्टी और एनडीए के भीतर इस चुनाव परिणाम की समीक्षा करेंगे.'
जयराम महतो राज्य में 'झारखंड का लड़का' जैसे उपनाम से लोकप्रिय हैं. डुमरी में जयराम को 94,496 वोट मिले और उन्होंने बेबी देवी को 10,945 वोटों के अंतर से हराया. आजसू पार्टी की यशोदा देवी 35,890 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. डुमरी सीट कभी झामुमो और उसके नेता जगरनाथ महतो का गढ़ थी, जो झारखंड के गठन के बाद से इस निर्वाचन क्षेत्र से एक भी चुनाव नहीं हारे. कोविड संक्रमण के कारण जगरनाथ की मृत्यु के बाद, यह सीट उनकी पत्नी बेबी देवी के पास थी, जिन्होंने 2023 के उपचुनाव में यहां से जीत हासिल की थी.
इस चुनाव में डुमरी सीट पर विभिन्न जातियों के युवाओं के साथ कुर्मी आबादी जयराम महतो के पीछे लामबंद होती दिख रही है. झारखंड के कुल मतदाताओं में कुर्मी समुदाय की हिस्सेदारी 15% है. 2011 की जनगणना के आंकड़ों से परिचित सूत्रों के मुताबिक राज्य में ओबीसी कुर्मी आबादी 8.6% है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 'झारखंड की 4 करोड़ की अनुमानित आबादी को देखते हुए, 8.6% पर भी राज्य में कुर्मी समुदाय 34 लाख बैठती है, और उनमें से 20 लाख वोट देने के लिए पात्र होंगे. इस तरह कुर्मी वोटों का किसी एक पार्टी या उम्मीदवार के पक्ष में झुकाव चुनावों पर असर डाल सकता है. जयराम महतो ने कई निर्वाचन क्षेत्रों में कुर्मी समुदाय को अपने पक्ष में लामबंद करने में सफलता पाई है.'
सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) पार्टी प्रमुख सुदेश महतो झामुमो के अमित महतो से 23,867 मतों के अंतर से हार गए. सुदेश की हार और अमित की जीत भी निर्वाचन क्षेत्र में जेएलकेएम के प्रदर्शन से जुड़ी है, जहां उसके उम्मीदवार देवेंद्र नाथ महतो को 41,725 वोट मिले. जेएलकेएम ने विधानसभा चुनाव में 71 उम्मीदवार उतारे, जिसमें जयराम दो सीटों - डुमरी और बेरमो से चुनाव लड़ रहे थे. डुमरी की लड़ाई में जहां झामुमो को नुकसान हुआ, वहीं बेरमो की लड़ाई में झामुमो की सहयोगी कांग्रेस को फायदा हुआ.
बेरमो में जयराम को 60,871 वोट मिले और वह कांग्रेस के कुमार जयमंगल से 29,375 वोटों के अंतर से हार गए, जबकि भाजपा के रविंदर पांडे 58,352 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. बेरमो की तरह, जेएलकेएम ने कई निर्वाचन क्षेत्रों में वोट काटे, जिससे बड़े पैमाने पर इंडिया ब्लॉक को फायदा हुआ और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को नुकसान उठाना पड़ा. कम से कम 13 सीटों - सिल्ली, बोकारो, गोमिया, गिरिडीह, टुंडी, इचागढ़, तमाड़, चक्रधरपुर, चंदनक्यारी, कांके, छतरपुर, सिंदरी और खरसावां में- जेएलकेएम को मिले वोट जीत के अंतर से अधिक थे.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



