
जयपुर हादसे का Video... तेज स्पीड में पहले बाइक को रौंदा, फिर लोगों को कुचलता चला गया डंपर, 19 की मौत
AajTak
जयपुर में नशे में धुत डंपर चालक ने तेज रफ्तार में कई गाड़ियों को रौंद दिया. सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि डंपर ने पहले बाइक सवार को कुचला और फिर लोगों को रौंदता चला गया. हादसे में 19 लोगों की मौत और कई गंभीर रूप से घायल हुए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को मौके पर भेजा और इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए.
जयपुर में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. नशे में धुत एक डंपर चालक ने तेज रफ्तार में पहले बाइक को रौंदा और फिर सड़क पर मौजूद लोगों और अन्य वाहनों को कुचलता चला गया. घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि डंपर अनियंत्रित होकर लगातार लोगों को टक्कर मार रहा है. हादसा इतना भयानक था कि कई शव डंपर के नीचे फंस गए.
पुलिस के अनुसार, हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को कांवटिया अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार कुछ की हालत बेहद गंभीर है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर गाड़ियों और मलबे का ढेर लग गया था. कुछ बाइकें डंपर के नीचे फंस गई थीं, जिन्हें निकालने में काफी समय लगा.
हादसे का सीसीटीवी आया सामने
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. घटना के बाद अस्पतालों में रोने-बिलखने का माहौल है. मृतकों के परिजनों का ट्रॉमा सेंटर के बाहर बुरा हाल है. रिश्तेदार उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं.
इस हादसे में अबतक 19 लोगों की मौत
हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा और सुरेश सिंह रावत को अस्पताल भेजा. उन्होंने डॉक्टरों को घायलों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए. ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी बीएल यादव ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और कुछ को कांवटिया अस्पताल भेजा गया है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










