
जयपुर में डंपर का कहर, कार को टक्कर मारने के बाद 5 गाड़ियों से टकराई, 50 को रौंदा, 10 की मौतें
AajTak
राजस्थान के जयपुर में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां डंपर ने एक कार को टक्कर मारने के बाद 5 अन्य गाड़ियों को टक्कर मार दी. जिससे 10 लोगों की मौत हो गई.
राजस्थान के जयपुर में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां डंपर ने एक कार को टक्कर मारने के बाद 4 अन्य गाड़ियों को टक्कर मार दी. जिससे 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि 40 के करीब लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, कई अन्य के कार के नीचे दबे होने की आशंका है. बताया जाता है कि यह हादसा हरमाड़ा थाना इलाके के लोहामंडी रोड पर हुई.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर के सामने जो आया उसको रौंदते चला गया. जिससे करीब 50 लोग कुचल गए. ड्राइवर शराब पिए हुआ था. पहली कार को टक्कर मारने के बाद वह रुका भी नहीं और 4 अन्य गाड़ियों में टक्कर मार दिया. एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि डंपर चालक एक से 5 किलोमीटर तक जो मिला, उसे कुचलता चला गया.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में तेज रफ्तार थार का कहर! शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों को मारी टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत
पुलिस ने क्या कहा
पुलिस ने बताया कि एक डंपर चालक ने 5 कारों में टक्कर मारते हुए 50 लोगों को रौंद दिया. जिससे 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि 40 के करीब घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डंपर चालक शराब के नशे में था. अभी भी कुछ लोगों के कारों के नीचे दबे होने की आशंका है. जिन्हें निकालने का काम किया जा रहा है.
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और डंपर चालक व मालिक दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इधर अपनों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










