
जयनगर रेप-मर्डर केस: BJP ने कहा- इस वारदात के लिए आरोपी से ज्यादा बंगाल पुलिस जिम्मेदार!
AajTak
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में एक बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या का मामला तूल पड़ने लगा है. बीजेपी नेता भारती घोष ने कहा कि इस मामले में आरोपी से ज्यादा पुलिस जिम्मेदार है. नाबालिग लड़की के लापता होने के बाद उसके माता-पिता मदद के लिए पुलिस स्टेशन गए, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई.
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में एक बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या का मामला तूल पड़ने लगा है. बीजेपी नेता भारती घोष ने कहा कि इस मामले में आरोपी से ज्यादा पुलिस जिम्मेदार है. नाबालिग लड़की के लापता होने के बाद उसके माता-पिता मदद के लिए पुलिस स्टेशन गए, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई. पुलिस ने कुछ नहीं किया. इसके बाद लड़की की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. यदि पुलिस समय रहते लड़की की तलाश करती, तो उसे बचाया जा सकता था. इस वक्त पुलिस की भीड़ लगी हुई है. उसे यहां रहने की बजाए, आरोपियों की तलाश करनी चाहिए.
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई नहीं होने से बलात्कार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. उनकी यह टिप्पणी जयनगर कांड के बाद आई है. उन्होंने कहा, "समय पर कार्रवाई न होने के कारण रेप केस बढ़ रहे हैं. आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई वारदात को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा ठीक से न संभालना राज्य में इसी तरह की जघन्य घटनाओं को बढ़ावा दे रहा है. सरकार को यह समझना चाहिए कि समय पर एक टांके से नौ टांके बच जाते हैं. मौजूद सरकार के रहते ऐसी घटनाओं को रोकना मुश्किल प्रतीत होता है."
इस वारदात के सामने आने के बाद शनिवार को गुस्साए लोगों ने स्थानीय पुलिस चौकी में आग लगा दी. परिसर में मौजूद गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों पर पथराव किया. लोगों का आरोप था कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की है. पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी शख्स ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वो पिछले दो दिनों से बच्ची को आइसक्रीम खिला रहा था. उससे दोस्ती करने की कोशिश कर रहा था. शुक्रवार की शाम उसने बच्ची को अपनी साइकिल पर लिफ्ट दी थी.
इसके बाद उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गया. वहां बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. शुक्रवार की रात करीब 8 बजे बच्ची के परिजनों ने उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में शनिवार करीब 2 बजे पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद उसे उस स्थान पर ले गई, जहां उसने बच्ची की हत्या करने के बाद शव छोड़ा था. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस वारदात की वजह से स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस चौकी में आग लगा दी. वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी.
इस वजह से पुलिसकर्मियों को परिसर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा. सूचना मिलते ही इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल भेजा गया. भीड़ को शांत करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए, जो एसडीपीओ और अन्य वरिष्ठ अफसरों को मौके पर ही रोकने की कोशिश कर रही थी. एक स्थानीय व्यक्ति ने दावा किया, "लड़की के परिवार के सदस्यों ने क्षेत्र के महिसमारी चौकी में एक प्राथमिकी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई नहीं की. पुलिस ने वैसी ही प्रतिक्रिया दी, जैसा उन्होंने आर जी कर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर का शव मिलने के बाद किया था.''

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




