
जम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर में खड़ी बस में ब्लास्ट, 8 घंटे के भीतर दूसरा धमाका
AajTak
जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर में बस में धमाका हो गया. यह रहस्यमयी धमाका सुबह करीब 6 बजे पुराना बस स्टैंड के पास खड़ी एक बस में हुआ. ऊधमपुर में 8 घंटे में यह दूसरा विस्फोट हुआ. इससे पहले रात 10.45 बजे दोमाइल चौक के पास एक बस में धमाका हुआ था. इस हादसे में दो लोग जख्मी हुए थे.
जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर में बस में धमाका हो गया. यह रहस्यमयी धमाका सुबह करीब 6 बजे पुराना बस स्टैंड के पास खड़ी एक बस में हुआ. ऊधमपुर में 8 घंटे में यह दूसरा विस्फोट हुआ. इससे पहले रात 10.45 बजे दोमाइल चौक के पास एक बस में धमाका हुआ था. इस हादसे में दो लोग जख्मी हुए थे.
ADGP जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि उधमपुर के पुराने बस स्टैंड के पास सुबह 6 बजे ये धमाका हुआ. इस हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि, किसी को कोई चोट नहीं आई. ये विस्फोट किस वजह से हुआ, अभी इसका पता नहीं चला है. जम्मू कश्मीर पुलिस जांच में जुट गई है.
J&K | Another mysterious blast occurred on a bus in Udhampur. The second blast in last 8 hours. https://t.co/nKTPP3QKgV pic.twitter.com/SBGw6URNU9
इससे पहले बुधवार रात 10:30 बजे पे डोमेल चौक पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी बस में धमाका हो गया था. यह वैसा ही धमाका था, जैसा गुरुवार सुबह बस में हुआ.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










