
जम्मू के रेलवे स्टेशन पर दिखी फरार लेडी डॉन, पुलिस के हाथ लगा CCTV... राजौरी गार्डन हत्याकांड में है आरोपी
AajTak
दिल्ली के बर्गर किंग (burger king) के आउटलेट में तीन बदमाशों ने अमन नाम के युवक को मौत के घाट उतार दिया था. जांच में पुलिस को पता चला कि हत्याकांड की साजिश पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने रची थी. इसकी जिम्मेदारी उसने अपनी खास अन्नू को दी थी, जिसे नई लेडी डॉन कहा जा रहा है. अब पुलिस को इस लेडी डॉन की सीसीटीवी और तस्वीर हाथ लगी है.
दिल्ली में राजौरी गार्डन बर्गर किंग (burger king) हत्याकांड मामले में फरार चल रही लेडी डॉन अन्नू का एक CCTV पुलिस के हाथ लगा है. CCTV में लेडी डॉन अन्नू जम्मू के कटरा रेलवे स्टेशन पर दिखी है. वो मुंबई जाने वाली ट्रेन 12474 Bombay swaraj superfast में सवार हुई. यह ट्रेन 20 जून की सुबह 10:06 मिनट पर कटरा रेलवे स्टेशन से निकली थी.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 20 जून की सुबह 9:22 बजे लेडी डॉन अन्नू ने एक गेस्ट हाउस का WIFI इस्तेमाल किया था. इसके बाद वो ट्रेन में जल्दबाजी में चढ़ी और सबसे आखिर में जनरल कोच पकड़ा. CCTV में अन्नू ट्रॉली बैग के साथ तेज कदमों से रेलवे स्टेशन पर जाती नजर आ रही है.
यहां देखें Video
पुलिस का कहना है कि लेडी डॉन गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की बेहद करीबी है. विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के गैंग से जुड़ी अन्नू ने हनी ट्रैप के जरिए मृतक को अपने जाल में फंसाया था. उसके बाद बर्गर किंग ले गई थी, जहां शूटरों ने 38 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी.
यह भी पढ़ें: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की खास अनु ने अमन को हुस्न के जाल में फंसाया, "गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की खास अनु ने अमन को हुस्न के जाल में फंसाया, फिर बर्गर किंग में मरवाईं 40 गोलियां
लेडी डॉन अन्नू की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो सेल्फी का पोज देते हुए खुद की फोटो क्लिक करते हुए नजर आ रही है. इस तरह की फोटो शूट कर सोशल मीडिया के जरिये उसने बर्गर किंग हत्याकांड में अपने टारगेट को हनी ट्रैप किया था. इसके बाद हत्या होने के बाद वह मौके से फरार हो गई थी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










