
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी
AajTak
सुरक्षाबलों कालाकोट के वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी. इसके बाद यहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि जंगलों में 2 से तीन आतंकी छिपे हुए हैं. दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले सोमवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. दरअसल, सुरक्षाबलों कालाकोट के वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी. इसके बाद यहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. सेना ने पुलिस के साथ मिलकर कालाकोट इलाके में ब्रोह और सूम वन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि जंगलों में 2 से तीन आतंकी छिपे हुए हैं. दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है.
आतंकियों के घने जंगल में छिपे होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है. इसके बाद मौके पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी टीम पहुंची है. सेना और पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
इससे पहले दिन में, घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन के दौरान इलाके में गोलियों की आवाज सुनाई दी थी. हालांकि बाद में यह स्पष्ट किया गया कि सुरक्षा बलों ने संदिग्ध आतंकवादियों की उपस्थिति की जांच करने के लिए गोलीबारी की थी.
(खबर अपडेट की जा रही है)

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












