
जम्मू-कश्मीर में 1987 की चुनावी धांधली से लगे दाग 2024 में धुल गए । Opinion
AajTak
Jammu Kashmir Assembly Election results: जम्मू कश्मीर में 1987 में हुआ विधानसभा चुनाव भारतीय लोकतंत्र के नाम पर काला धब्बा है. इतिहास गवाह है किस तरह कांग्रेस और एनसी ने मिलकर चुनावों में भारी हेरफेर किया था. 2024 के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव ने भारतीय लोकतंत्र के ऊपर लगे उस दाग को हमेशा के लिए मिटा दिया है.
1987 के जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों में जो हुआ था, अब वह कोई अब ढंकी छुपी हुई बात नहीं है. तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कश्मीर के इन चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारुख अब्दुल्ला के साथ मिलकर जमकर हेराफेरी कराई थी. माना जाता है कि जम्मू कश्मीर के इतिहास का ये काला दिन ही आतंकवाद के उभार का कारण बन गया. अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी गई 2022 की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि राजीव गांधी की सरकार ने 1987 में कश्मीरी मुस्लिम आबादी को चुनाव में वोट देने से वंचित कर दिया था. कश्मीर में संघर्ष के पीछे के कारकों में से एक बहुत बड़ा कारण था. चुनावों में की गई ज़बरदस्त हेराफेरी के चलते जम्मू-कश्मीर में व्यापक आक्रोश पैदा हुआ और परिणामस्वरूप 1989 तक घाटी में उग्रवाद और आतंकवाद का उदय हुआ.
दरअसल राजीव गांधी की मंशा रही होगी कि कश्मीर में कट्टरपंथियों और अलगाववादियों के हाथ में सत्ता जाने का मतलब है कि भारत की संप्रभुता भी प्रभावित होने की आशंका बढ़ जाएगी. शायद यही सोचकर उन्होंने मध्यमार्गी फारुक अब्दुल्ला के साथ समझौता करके कश्मीर चुनावों में हेरफेर करने की बात सोची होगी. हालांकि उनकी इस प्लानिंग का उल्टा प्रभाव पड़ा और घाटी तब से जली तो अब तक बुझ नहीं सकी है.
2024 में भी ऐसी ही परिस्थितियां सरकार के सामने थीं. तमाम अलगाववादी चुनावों में भाग ले रहे थे. पर सरकार ने उन्हें खुलकर चुनावों में भागीदारी करने के अड़ंगे नहीं लगाए. नहीं तो माहौल फिर से खराब होता. हो सकता है कि इससे भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने में मदद मिलती पर कश्मीर में निश्चित ही असंतोष की चिंगारी फूटती. कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की जीत फेयर इलेक्शन का ही नतीजा है. दुनिया के सामने भी यह संदेश गया है कि कश्मीर की जनता का भरोसा भारत के संविंधान और लोकतंत्र में हैं. कश्मीर में जो भी अशांति है उसके पीछे पाकिस्तान का हाथ है.
1- 1987 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का ये है काला इतिहास
1987 का चुनाव नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन में लड़ा. मुकाबले में था मुस्लिम यूनाइटेड फ्रंट. यह फ्रंट कश्मीर की स्थानीय मुस्लिम संगठनों और समूहों का एक गठबंधन जो अलगाववादी विचारधारा से प्रेरित था. एमयूफ को जिताने के लिए उस साल घाटी में 80 प्रतिशत के करीब वोटिंग हुई. गौरतलब है कि इस बार भी उतनी वोटिंग घाटी में नहीं हुई है. सैयद यूसुफ शाह जो एमयूएफ से उम्मीदवार थे बाद में सैयद सलाहुद्दीन नाम से हिज्ब उल मुजाहिद्दीन नाम के आतंकी संगठन के मुखिया बन गए थे. बड़े पैमाने पर जीत रहे यूसुफ शाह को हराने के लिए साजिश रची गई. शाह को न केवल चुनाव में हराया गया बल्कि उसे और उसके मैनेजर यासीन मलिक को जेल में डाल दिया गया. यासीन मलिक भी जेकेएलएफ का नेता बना. इतना ही नहीं कहा जाता है कि एनसी के प्रत्याशी गुल मोहिद्दीन शाह ने चुनाव जीतने के बाद सलाहुद्दीन की जेल के अंदर अपने हाथों से पिटाई भी की थी.
इन चुनावों में इतने बड़े पैमाने पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने धांधली करवाई थी कि सज्जाद लोन के पिता अब्दुल गनी लोन ने दुखी होकर कहा था कि इससे भारत सरकार के खिलाफ लोगों की भावनाएं और गहरी होंगी. घाटी के विभिन्न भागों से जिला आयुक्तों के कार्यालयों में चुनावी धांधली की खबरें आईं. इंडिया टुडे में इंद्रजीत बधवार की रिपोर्ट कहती है कि पट्टन में मतदान केंद्रों से नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए पहले से छपे हुए मतपत्र बरामद किए गए. रिपोर्ट के अनुसार, इसी प्रकार की पूर्व-स्टाम्प लगी हुई पुस्तकें एमयूएफ एजेंटों को ईदगाह, हंदवाड़ा और चौदुरा में मतदान अधिकारियों से मिलीं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




