
जम्मू-कश्मीर में आसमान से आई आफत, रामबन में बादल फटने से भारी तबाही, 3 की मौत, 100 से ज्यादा लोग बचाए गए
AajTak
जम्मू-कश्मीर स्थित रामबन के धर्मकुंड में रविवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अचानक आई इस बाढ़ में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक शख्स लापता हो गया है और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. साथ ही कई लोग अपने घरों में फंस गए हैं, उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
जम्मू-कश्मीर स्थित रामबन के धर्मकुंड में रविवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अचानक आई इस बाढ़ में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक शख्स लापता हो गया है और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. साथ ही कई लोग अपने घरों में फंस गए हैं, उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण नाले में पानी बढ़ गया और अचानक बाढ़ आ गई. ये पानी चेनाब पुल के पास धर्मकुंड गांव में घुस गया. गांव में पानी घुसने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में घुसे बाढ़ ने पानी ने 100 घरों को पूरी तरह से तोड़ दिया है, जबकि 25 से 30 घरों में आंशिक रूप से नुकसान हुआ है.
जानकारी के अनुसार, इलाके में पानी घुसने से कई लोग अपने-अपने घरों में फंस गए हैं, उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. रेस्क्यू टीम ने इलाके में अब तक 90 से 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.
प्रशासन ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह
इसी बीच रामबन जिले के डिप्टी कमिश्नर ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों सतर्क रहने की सलाह दी है. डिप्टी कमिश्नर एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, रामबन जिले में खराब मौसम और भारी बारिश के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा सलाहों का पालन करने की सलाह दी जाती है. किसी भी आपात स्थिति के लिए 24x7 जिला नियंत्रण कक्ष से 01998-295500, 01998-266790 संपर्क कर सकते हैं. सूचित रहें, सुरक्षित रहें!

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








