
जम्मू कश्मीरः श्रीनगर के लाल चौक पर ग्रेनेड हमला, आतंकियों ने सुरक्षाबलों को बनाया निशाना,10 घायल
AajTak
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर आतंकी हमला हुआ है. लाल चौक के अमीरा कडाल इलाके में रविवार को ग्रेनेड अटैक हुआ जिसमें 10 लोग घायल हो गए हैं.
जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के लाल चौक पर आतंकी हमला हुआ है. श्रीनगर के लाल चौक के अमीरा कडाल इलाके में रविवार को ग्रेनेड अटैक हुआ है. इस हमले में 10 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है. घायलों की हालत स्थिर बताई जाती है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












