
जमीन के लिए रिश्तों का खून, भाई-भतीजे ने मिलकर उतारा मौत के घाट
Zee News
Begusarai Samachar: बुधवार की रात दोनों भाइयों में बहस हो गई और नारद महतो ने अपने पुत्र विकास महतो के साथ मिलकर विश्वनाथ महतो की जमकर पिटाई कर दी.
Begusarai: बेगूसराय में जमीन बंटवारे को लेकर एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पूरी घटना तेयाय ओपी के बसही गांव की है. जानकारी के अनुसार, बसही गांव निवासी विश्वनाथ महतो का अपने भाई नारद महतो के साथ घर के बंटवारे को लेकर विवाद था, जिसके चलते बुधवार की रात दोनों भाइयों में बहस हो गई और नारद महतो ने अपने पुत्र विकास महतो के साथ मिलकर विश्वनाथ महतो की जमकर पिटाई कर दी. वहीं, पिटाई से विश्वनाथ महतो घायल हो गया, जिसके बाद गुरुवार की सुबह विश्वनाथ महतो को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना पर तेयाय थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










