
जमानत या FIR रद्द के लिए करेंगे अपील...? मारपीट मामले में घिरे केजरीवाल के PA विभव के पास क्या हैं विकल्प
AajTak
दिल्ली सीएम आवास में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का मामले तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस ने आरोपी विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और शुक्रवार को स्वाति के मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए गए हैं.
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में शुक्रवार को नए-नए घटनाक्रम सामने आए हैं. सबसे पहले इस संबंध में मालीवाल ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया. इसके बाद 13 मई की इस घटना का मालीवाल का एक कथित वीडियो सामने आया है.
अब एक तरफ तो स्वाति मालीवाल का ये वीडियो सामने आया है तो दूसरी ओर सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव के सामने भी बड़ी मुश्किलें खड़ी हो चुकी हैं. उनके खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है और इसके बाद अब विभव पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. सवाल उठता है कि जब एक तरफ स्वाति मालीवाल एक्टिव मोड में हैं और लगातार आरोप लगा रही हैं, तो वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी विभव के पास क्या-क्या ऑप्शन हैं.
यह भी पढ़ें: 'ड्राइंग रूम में कितने शख्स, कौन कहां था मौजूद', दिल्ली पुलिस ने की CM आवास के कमरे की मैपिंग, पैन ड्राइव में लिया CCTV का फीड
देखा जाए तो विभव अब ये दो कदम उठा सकते हैं, जो कि प्रत्याशित भी हैं...
1.अग्रिम जमानत के लिए आवेदन- सीआरपीसी की धारा 438 के तहत मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए विभव अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं. अदालत आम तौर पर यह मंजूरी देगी यदि उसे विश्वास हो कि आरोपों में हेरफेर किया गया है या यदि आरोपी के फरार होने का कोई जोखिम नहीं है.
2. एफआईआर को रद्द करने के लिए फाइल - यदि विभव को लगता है कि एफआईआर में लगाए गए आरोप निराधार या तुच्छ हैं, तो वह सीआरपीसी की धारा 482 के तहत अपने खिलाफ एफआईआर को रद्द करने के लिए भी अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं. यदि अदालत आश्वस्त हो जाए कि इसे दायर करने का कोई आधार नहीं है तो अदालत एफआईआर को रद्द कर सकती है. हाई कोर्ट इस शक्ति का प्रयोग संयमित ढंग से और आम तौर पर उन परिदृश्यों में करता है जहां एफआईआर को झूठा साबित करने वाले पर्याप्त सबूत हों.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










