
जब Udit Narayan के जन्मदिन पर Lata Mangeshkar ने सिंगर को भेंट की सोने की चेन
AajTak
उदित ने लता मंगेशकर संग अपनी मुलाकातों को याद करते हुए यह किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि बेंगलुरू में एक कार्यक्रम था और इत्तेफाक से 1 दिसंबर का दिन था जो कि मेरा जन्मदिन है. जब लता जी को मेरे जन्मदिन का पता चला तो उन्होंने मुझे सोने की चेन गिफ्ट की.
सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर सिर्फ संगीत ही नहीं बल्कि लोगों के दिलों पर भी राज करती थीं. उनके मिलनसार मिजाज और दयालुता के किस्से आम हैं. पर लता अपने खास लोगों को अक्सर तोहफा भी भेजा करती थीं. आजतक के इवेंट 'श्रद्धांजलि तुम मुझे भूला ना पाओगे' में उदित नारायण ने लता जी के उस तोहफे का जिक्र किया जो हमेशा उनके करीब रहेगा.

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












