
जब Lara Dutta ने पहना मिस यूनिवर्स का ताज, उसी साल जन्मी थीं Harnaaz Sandhu
AajTak
हरनाज के मिस यूनिवर्स का टाइटल जीतने के बाद ब्यूटी क्वीन लारा दत्ता ने इंस्टा पोस्ट कर उन्हें बधाई दी. अपनी पोस्ट में लारा दत्ता ने एक मजेदार फैक्ट से सभी को रूबरू कराया. लारा ने बताया कि जिस साल वो मिस यूनिवर्स बनी थी उसी साल हरनाज ने जन्म लिया था. लारा दत्ता ने इस मोमेंट को किस्मत बताया.
हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है. 13 दिसंबर 2021 वो ऐतिहासिक दिन बना जब मिस यूनिवर्स का टाइटल भारत के पास 21 सालों बाद वापस आया. हरनाज से पहले सुष्मिता सेन (1994) और लारा दत्ता (2000) ने ये टाइटल जीता था.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












