
जब सुष्मिता को नहीं आती थी अंग्रेजी, मिस यूनिवर्स पीजेंट में पूछा गया सवाल, फिर...
AajTak
सुष्मिता सेन ने कुछ समय पहले अपनी बेटी की स्कूल मैगजीन को दिए इंटरव्यू में इंग्लिश संग अपने स्ट्रगल के बारे में बात की थी. सुष्मिता ने बताया था कि करियर के शुरुआती समय में उन्हें ठीक से इंग्लिश नहीं आती थी और जब मिस यूनिवर्स इवेंट में उनसे इंग्लिश में सवाल किया गया तो...
गॉर्जियस...कॉन्फिडेंट और स्ट्रॉन्ग माइंडेड सुष्मिता सेन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो बिना फिल्टर के अपनी हर बात खुलकर सामने रखती हैं. ललित मोदी संग अपने रिश्ते को भी सुष्मिता ने दुनिया के सामने कुबूल किया, ये सोचे बिना कि लोग क्या कहेंगे. यही बात तो सुष्मिता को खास बनाती है, क्योंकि वो हमेशा अपनी बात को सच्चाई के साथ सामने रखती हैं.
...जब सुष्मिता को नहीं आती थी इंग्लिश
सुष्मिता सेन कई बार अपने करियर और अपनी जर्नी को लेकर भी अहम बातें फैंस संग शेयर कर चुकी हैं. सुष्मिता सेन ने कुछ समय पहले अपनी बेटी की स्कूल मैगजीन को दिए इंटरव्यू में इंग्लिश संग अपने स्ट्रगल के बारे में बात की थी. सुष्मिता ने बताया था कि करियर के शुरुआती समय में उन्हें ठीक से इंग्लिश नहीं आती थी.
मिस यूनिवर्स में सुष्मिता से पूछा गया था ये सवाल
सुष्मिता ने इस बारे में बात करते हुए मिस यूनिवर्स के फाइनल राउंड को याद किया जब उनसे इंग्लिश में सवाल पूछा गया था. सवाल था- "What for you is the essence of being a woman?" सुष्मिता सेन ने हिंदी मीडियम स्कूल से पढ़ाई की थी और पूछे गए सवाल में essence का मतलब उन्हें पता नहीं था. लेकिन उन्होंने अपनी सूझ-बूझ दिखाते हुए इस सवाल का इतना शानदार जवाब दिया कि हर कोई उनसे इंप्रेस हो गया था.
सुष्मिता ने जवाब दिया था- एक महिला होना ही ईश्वर का तोहफा है और इस बात को हम सभी को एप्रिशिएट करना चाहिए. एक बच्चे का जन्म उसकी मां से ही होता है, जो एक महिला है. वो पुरुषों को दिखाती है कि केयरिंग, शेयरिंग और प्यार करना क्या होता है. एक महिला होने का यही एसेंस है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












