
जब शाहरुख के बेटे आर्यन की तारीफ में मैनेजर पूजा ददलानी ने लिखी पोस्ट
AajTak
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी की एक पुरानी पोस्ट वायरल हो रही है. साल 2019 में पूजा ने आर्यन को बर्थडे विश करते हुए पोस्ट लिखी थी. उनका कहना था कि आर्यन के पास पिता जैसी समझ है.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान मुश्किल समय में फंसे हैं. इनके बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 3 अक्टूबर की रात क्रूज शिप पर चल रही रेव पार्टी से गिरफ्तार किया था. अब आर्यन खान आर्थर रोड जेल में हैं. इनकी बॉम्बे हाईकोर्ट में बेल पर सुनवाई 27 अक्टूबर की दोपहर को होगी. इसी बीच शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी की एक पुरानी पोस्ट वायरल हो रही है. साल 2019 में पूजा ने आर्यन को बर्थडे विश करते हुए पोस्ट लिखी थी. उनका कहना था कि आर्यन के पास पिता जैसी समझ है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












