
जब रेखा ने ऐश्वर्या राय को लिखा प्यार भरा खत, उनके इस रोल को बताया अपना फेवरेट
AajTak
बॉलीवुड के 20 साल पूरे करने पर 'रेखा मां' ने ऐश्वर्या राय को एक खूबसूरत खत लिखा है. उन्होंने ऐश्वर्या को अपने फिल्मी करियर के 20 साल पूरे करने की बधाई दी है. इंडस्ट्री में ऐश्वर्या ने जिस ग्रेस और डिग्निटी के साथ अपना करियर आगे बढ़ाया है इस चीज की रेखा ने तारीफ की है.
कम ही लोग जानते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन और रेखा के बीच मधुर संबंध हैं. ऐश्वर्या राय रेखा का बहुत सम्मान करती हैं और वह रेखा को ‘रेखा मां’ कहकर बुलाती हैं. जब ऐश्वर्या ने इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे कर लिए तब रेखा ने ऐश्वर्या को प्यार भरा खत भेजा था. यह खत फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से पहले सामने आई थी.
More Related News













