
शोबिज से दूर 'रामायण शो के जामवंत', कहां गायब हैं? गांव में बिता रहे सादी जिंदगी!
AajTak
रामानंद सागर की रामायण में जामवंत बने श्रीकांत राजशेखर ने अपनी दमदार आवाज और गेटअप से दर्शकों का दिल जीता. बचपन से वो एक्टिंग करना चाहते थे. सालों बाद भी उन्हें जामवंत के किरदार के लिए जाना जाता था. जानें आज वो कहां हैं ?
रामानंद सागर की रामायण 39 सालों बाद भी लोगों के जहन में जिंदा है. टीवी के इतिहास में इस शो ने व्यूअरशिप के मामले में भी माइलस्टोन क्रिएट किया है. इसमें दिखा हर किरदार स्टार बना. कई दशक बीत गए, लेकिन मजाल है उनकी लोकप्रियता टस से मस हुई हो. लीड कलाकारों के अलावा रामायण शो में जामवंत बने एक्टर श्रीकांत राजशेखर उपाध्याय ने भी खूब शोहरत बटोरी.
उन्होंने पूरे शो में वानर का गेटअप लेकर काम किया. उनका असली चेहरा और पहचान छिपी रही, ना उनके एक्सप्रेशंस किसी को दिखे, ना हाव भाव का पता चला, सिर्फ अपनी दमदार आवाज और डायलॉग डिलीवरी के बलबूते जनता को अपना मुरीद बनाया. जानते हैं सालों बाद वो कहां हैं और क्या कर रहे हैं.
कैसे रामायण शो में मिला था रोल?
फैंस के पसंदीदा श्रीकांत यूपी के भदोही जिले के रहने वाले हैं. उनके गांव का नाम हरिहरपुर बताया जाता है. बचपन से वो एक्टिंग लाइन में जाना चाहते थे. बनारस में पढ़ाई के दौरान वहां की रामलीला में हिस्सा लिया. फिर नाटकों में दिखने लगे. अपने एक पुराने इंटरव्यू में श्रीकांत ने बताया था कि बनारस में थियेटर प्रोग्राम के दौरान रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने उन्हें नोटिस किया. वो एक्टर से बेहद इंप्रेस हुए.
फिर क्या था, श्रीकांत की किस्मत चमक गई. उन्हें शो 'विक्रम और बेताल' के लिए साइन किया गया. रामायण की कास्टिंग के दौरान उन्हें पहले विभीषण के रोल के लिए साइन किया गया था. बाद में उनका जामवंत बनना तय हुआ. इस रोल में उनकी कास्टिंग की वजह थी उनकी दमखम से भरी आवाज.
एक्टिंग छोड़ क्या कर रहे श्रीकांत?

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












