
7 साल बड़े क्रिकेट होस्ट से शादी करेंगी कृतिका, इस दिन लेंगे सात फेरे? सामने आई जानकारी
AajTak
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी को लेकर नई डीटेल्स सामने आई हैं. कपल की शादी की डेट के साथ-साथ ये बात भी सामने आ रही है कि इस सेरेमनी में काफी कम लोगों की मौजूदगी रहेगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृतिका कामरा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं. वो क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर को डेट कर रही हैं, जिनसे उनकी जल्द शादी भी होने वाली है. कृतिका और गौरव की शादी मार्च के महीने में होनी है, जिसमें बस कुछ ही समय बाकी रह गया है. ऐसे में अब शादी से जुड़ीं डीटेल्स सामने आ रही हैं.
सामने आई गौरव-कृतिका की शादी की डेट
बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट अनुसार, गौरव और कृतिका ने 11 मार्च के दिन मुंबई में शादी करने का फैसला किया है. ये एक प्राइवेट सेरेमनी होने वाली है, जिसमें करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी रहेगी. कपल के एक करीबी सूत्र ने इसकी जानकारी देते हुए शादी से जुड़ी और भी जानकारी दी.
सूत्र का कहना है कि कृतिका और गौरव अपनी शादी को 11 मार्च 2026, बुधवार को मुंबई में गौरव के घर पर एक छोटे-से साइनिंग सेरेमनी के साथ ऑफिशियली पूरा करेंगे. इसमें सिर्फ बहुत करीबी परिवार के लोग ही आएंगे. साइनिंग के बाद दोनों मिलकर अपने बहुत करीबी परिवार और दोस्तों के लिए एक छोटा-सा प्राइवेट सेलिब्रेशन रखेंगे.
ऐसे होगा शादी का सेलिब्रेशन
अगले दिन 12 मार्च को मुंबई में ही वो एक खास और खूबसूरत पार्टी रखेंगे. कृतिका और गौरव ने बहुत बड़ी-ग्रैंड शादी करने की बजाय सब कुछ छोटा और पर्सनल रखने का फैसला किया है. ये आयोजन उनकी सादगी भरी स्टाइल को दिखाएगा, जहां दिखावा कम और प्यार-रिश्तों की गर्मजोशी ज्यादा होगी. शाम की पार्टी में थोड़ा लग्जरी भी होगी. इसमें परिवार, बहुत करीबी दोस्त और क्रिकेट- फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग शामिल होंगे. मुंबई वाली ये सेलिब्रेशन को लोग क्लासिक लेकिन मॉडर्न बता रहे हैं, जो बिल्कुल दोनों की पसंद के मुताबिक है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












