
'जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की तो लंका जल गई...', ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा से पहले बोले रिजिजू
AajTak
संसद के मानसून सत्र 2025 में आज से पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ी बहस शुरू होगी. सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच तीखी टक्कर की संभावना है. दोनों सदनों में 16 घंटे की बहस तय हुई है. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. संसद का माहौल गर्म रहने की संभावना है...
संसद का मानसून सत्र, एक हफ्ते की गतिरोध के बाद अब एक अहम चर्चा के लिए तैयार है. आज से लोकसभा और राज्यसभा में पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर जैसे गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर जोरदार चर्चा शुरू होगी.
सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्ष दोनों ने इस चर्चा के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी करते हुए अगले तीन दिनों तक सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं.
खास बात यह है कि दोनों पक्षों ने 16-16 घंटे की चर्चा पर सहमति जताई है, जो आमतौर पर तय समय से ज्यादा चलती है. संसद का यह सप्ताह बेहद राजनीतिक रूप से गर्म रहने वाला है, जहां कई वरिष्ठ नेता बहस की अगुवाई करेंगे.
इस बड़ी चर्चा से जुड़े तमाम बड़े अपजेट्स के लिए बने रहिए आजतक के इसी लाइव पेज पर...

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












