
जब बुद्ध की मुस्कान के साथ भारत ने दुनिया को दिखा दिया था बाहुबल...कहानी न्यूक्लियर ड्रीम पूरा होने की
AajTak
पोखरण में भारत परमाणु परीक्षण की तैयारी कर चुका था. इंदिरा गांधी फोन कॉल का इंतजार कर रही थीं. टेस्टिंग साइट पर डेटोनेशन टीम के चीफ पी दस्तीदार ने हाई वोल्टेज स्विच को ऑन किया तो करंट सप्लाई करने वाले मीटर को देख उनकी आंखें फटी रह गईं. यहां तो भयानक गड़बड़ी दिखाई दे रही थी. कुछ ही सेकेंड में दूसरे वैज्ञानिक उत्तेजना में बोले- Shall we stop? Shall we stop...
भारत की सरकारों को बुद्ध पूर्णिमा पसंद है. कांग्रेस हो या बीजेपी. इंदिरा हों या अटल. जगह पोखरण ही रही, तिथि भी बुद्ध पूर्णिमा ही थी और हुंकार भी एक थी. भारत के परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनने की. बुद्ध भारत के ज्ञानोदय और आत्म-साक्षात्कार दोनों के प्रतीक हैं. बुद्ध पूर्णिमा को ही विश्व को ज्ञान और करुणा का संदेश देने वाले सिद्धार्थ का जन्म हुआ था. जो सत्य की तलाश में निकले और फिर महात्मा बुद्ध हो गए.
बुद्ध के ब्रांड को भारत ने अपने सशक्तिकरण से जोड़ा और दुनिया को संदेश दिया कि शांति की स्थापना के लिए न्यूनत्तम प्रतिरोधक क्षमता (Minimum nuclear deterrence) जरूरी है. अमेरिकी राष्ट्रपति आइजनहावर तो 1953 में ही एटम फॉर पीस की थ्योरी दे चुके थे.
भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाने का भगीरथ प्रयास तो 1944 में तब शुरू हुआ जब डॉ होमी जहांगीर भाभा ने 1944 में मुंबई में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च की स्थापना की लेकिन ये प्रयास मुकम्मल हुआ 18 मई 1974 को बुद्ध पूर्णिमा के दिन जब बुद्ध एक बार मुस्कुराये (Smiling Buddha) थे.
Go ahead... क्या तुम्हें डर लग रहा?
भारत के पहले परमाणु परीक्षण के मुख्य हीरो ये थे होमी सेठना, जो कि एटॉमिक एनर्जी कमीशन के चेयरमैन थे, पीके आयंगर जो कि इस प्रोजेक्ट के डिप्टी हेड थे. आयगंर को मदद कर रहे थे धातु विज्ञानी राज गोपाल चिदंबरम, वैज्ञानिक राजा रमन्ना और विक्रम साराभाई. बीबीसी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 14 मई की रात को जिस न्यूक्लियर डिवाइस का परीक्षण होना था उसे अंग्रेजी अक्षर L के आकार में शाफ्ट में पहुंचा दिया गया था. अगले दिन होमी सेठना दिल्ली पहुंचे और उनका पड़ाव था तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का घर. सेठना ने मिसेज गांधी को कहा कि हमने डिवाइस को शाफ्ट में फिट कर दिया है. अब आप ये मत कहिएगा कि इसे बाहर निकालो क्योंकि ऐसा करना संभव नहीं है. अब आप आगे जाने से नहीं रोक सकती हैं. इंदिरा का जवाब था- Go ahead... क्या तुम्हें डर लग रहा है? सेठना बोले- बिल्कुल नहीं. 15 मई को सेठना इंदिरा से ग्रीन सिग्नल लेकर फिर पोखरण साइट पर पहुंचे.
फिर समझिए फिजिक्स के नियम सही नहीं हैं

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







