
जब बच्चों संग सलमान खान ने जमकर किया डांस, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
AajTak
वीडियो में वे बच्चों के साथ नाचते-गाते ठुमके लगाते नजर आए. बच्चे भी उनके साथ मस्ती करते हुए काफी खुश दिखे. एक्टर बच्चों को डांस के कुछ स्टेप्स भी सिखाते दिखे तो कुछ बच्चों के डांस की तारीफ भी कर रहे हैं.
सलमान खान कुछ खास मौकों पर लोगों को अपनी फोटोज और वीडियोज से चौंकाते रहते हैं. कभी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर तो कभी अपनी अनसीन फोटोज के कारण. वे समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को सरप्राइज करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. एक बार फिर सलमान ने दबंग के सेट से अपनी एक थ्रोबैक वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है. 21 मार्च को डाउन सिंड्रोम डे के अवसर पर सलमान ने एक वीडियो शेयर किया था. उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- 'उमंग के बच्चों के साथ डांस करते हुए. ऊपरवाला आपको आशीर्वाद दे और आप सभी को ढेर सारा प्यार...' इसी के साथ उन्होंने @kakbina और @umang को भी वीडियो में टैग किया है. वीडियो में वे बच्चों के साथ नाचते-गाते ठुमके लगाते नजर आए. बच्चे भी उनके साथ मस्ती करते हुए काफी खुश दिखे. एक्टर बच्चों को डांस के कुछ स्टेप्स भी सिखाते दिखे तो कुछ बच्चों के डांस की तारीफ भी कर रहे हैं.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












