
'जब तक मैं मंज़ूरी न दूं, उनके पास कुछ नहीं...', ज़ेलेंस्की के शांति प्लान पर बोले ट्रंप
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन की शांति कोशिशें अमेरिकी मंज़ूरी पर निर्भर हैं और वॉशिंगटन के बिना ज़ेलेंस्की के पास सीमित ताकत है. ज़ेलेंस्की फ्लोरिडा में 20-पॉइंट शांति प्लान पेश करेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन की शांति की कोशिशों पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन के सपोर्ट के बिना राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के पास ज़्यादा ताकत नहीं है. शुक्रवार को पब्लिश हुए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने Politico से कहा, "जब तक मैं इसे मंज़ूरी नहीं देता, उनके पास कुछ नहीं है. हम देखेंगे कि उनके पास क्या है. फिर भी, मुझे लगता है कि बातचीत फायदेमंद हो सकती है."
ज़ेलेंस्की के रविवार को फ्लोरिडा में ट्रंप से मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा है कि वह 20-पॉइंट का एक नया शांति प्लान पेश करेंगे. इस फ्रेमवर्क में एक डीमिलिटराइज़्ड ज़ोन के प्रस्ताव शामिल हैं, और उम्मीद है कि बातचीत यूक्रेन के लिए अमेरिकी सुरक्षा गारंटी पर फोकस करेगी.
हालांकि, ट्रंप कीव के लेटेस्ट प्रस्ताव को मंज़ूरी देने में कोई जल्दबाजी में नहीं दिखे. एक कंस्ट्रक्टिव मीटिंग की उम्मीद जताते हुए, उन्होंने कहा कि डिटेल में देखने से पहले वह ज़ेलेंस्की के प्रस्तावों से अभी भी पूरी तरह सहमत नहीं हैं.
'मुझे लगता है पुतिन के साथ भी...'
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि यह उनके साथ अच्छा रहेगा. मुझे लगता है कि यह पुतिन के साथ भी अच्छा रहेगा." ट्रंप ने जल्द ही रूसी राष्ट्रपति राष्ट्रपति से बात होने की उम्मीद जताई है.
यह भी पढ़ें: 'अमेरिका में भी दीपू चंद्र जैसी घटनाएं...', ट्रंप की भारत विरोधी सहयोगी की इस्लाम को लेकर वॉर्निंग

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








