
जब टीवी की गोपी बहू संग ट्यूशन टीचर ने की गंदी हरकत, बताते हुए रो पड़ी देवोलीना
AajTak
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य बचपन में हुए हादसे को अभी तक भूल नहीं पाई हैं. दरअसल बचपन में एक ट्यूशन टीचर ने उनके साथ गंदी हरकत की थी. जिसके बाद उन्होंने ट्यूशन तो छोड़ दिया लेकिन उनके दिल और दिमाग से वह हादसा निकल नहीं पाया.
टीवी पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली, बेबाकी के लिए पहचानी जाने वाली देवोलीना अपने साथ हुए हादसे के खिलाफ कुछ कर नहीं पाईं. शायद उस बात का दुख आज भी देवोलीना को होता है. लेडीज वर्सेज जेंटलमैन 2 में शो के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि बचपन में मैथ के टीचर ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी लेकिन देवोलीना उस वक्त टीचर के खिलाफ सख्त एक्शन नहीं ले पाईं. Being daring, being @Devoleena_23 😎@terencehere @imjaybhanushali @riteishd @geneliad #TerenceLewis #JayBhanushali #DevoleenaBhattacharjee #RiteishDeshmukh #GeneliaDeshmukh #Issues #Reality #StrongWomen #RealityCheck #LadiesVsGentlemen #Season2 #FlipkartVideo #FlipkartApp pic.twitter.com/bMvRbnXdNf

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












