
'जब कोई बड़ा बोल रहा हो...', सत्ता पक्ष के एक और नेता ने दे डाली झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को नसीहत
AajTak
श्रम मंत्री अनुदान मांग पर सदन में भाषण के लिए खड़े थे, और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ट्रेज़री बेंच में रहते हुए भी पीछे से टोका-टोकी कर रहे थे. इरफान का यह व्यवहार संजय यादव को नागवार गुजरा. उन्होंने इरफान अंसारी से कहा कि 'पीछे से उंगली करना अच्छी बात नहीं है.'
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री के सितारे फिलहाल गर्दिश में नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को उन्हें कटाक्षपूर्ण जवाब देने और मर्यादा का पाठ प्रभारी संसदीय कार्य मंत्री ने पढ़ाया था, और अब आरजेडी कोटे से श्रम मंत्री संजय यादव ने भी इरफान अंसारी के व्यवहार को लेकर उन पर निशाना साधा है.
दरअसल, श्रम मंत्री अनुदान मांग पर सदन में भाषण के लिए खड़े थे, और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ट्रेज़री बेंच में रहते हुए भी पीछे से टोका-टोकी कर रहे थे. इरफान का यह व्यवहार संजय यादव को नागवार गुजरा. उन्होंने इरफान अंसारी से कहा कि 'पीछे से उंगली करना अच्छी बात नहीं है.'
'पीछे से उंगली करना ठीक नहीं है'
संजय यादव ने इरफान अंसारी को उनके पिता के साथ सदन में बिताए दिनों की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि 'जब कोई बड़ा बोल रहा हो, तो जिस तरह इरफान व्यवधान डाल रहे हैं, वह सही नहीं है.' हालांकि, आचरण और मर्यादा का पाठ पढ़ाते-पढ़ाते संजय यादव खुद भी आपा खो बैठे और दोबारा कह दिया कि 'पीछे से उंगली करना ठीक नहीं है.'
सरकार और कैबिनेट का तालमेल कमजोर?
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान ट्रेज़री बेंच में आपसी टकराव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इससे सवाल उठ रहा है कि सरकार और कैबिनेट का तालमेल कितना कमजोर है, जब उसके सदस्य ही एक-दूसरे पर कटाक्ष कर रहे हैं. इससे पहले भी विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री और प्रभारी संसदीय कार्य मंत्री के बीच तीखी बहस देखी जा चुकी है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










