
...जब के. सुरेश की चुनावी जीत को हाईकोर्ट ने बताया था अवैध, जानें- फिर कैसे बची थी सांसदी
AajTak
कांग्रेस के दिग्गज नेता के सुरेश का पहला नाम तिरुवनंतपुरम के कोडिकुन्निल से लिया गया है, जहां उनका जन्म 4 जून 1962 को हुआ था. सुरेश पहली बार 1989 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. इसके बाद 1991, 1996 और 1999 में लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी. बता दें कि के सुरेश 1998 और 2004 में चुनाव हार गए थे.
लोकसभा स्पीकर पद को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान मचा हुआ है. सत्तापक्ष ने ओम बिरला तो विपक्ष ने कोडिकुन्निल सुरेश को अपना कैंडिडेट बनाया है. 26 जून यानी बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब अगले अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए मतदान कराएंगे. एक ओर ओम बिरला राजस्थान के कोटा से तीन बार के सांसद हैं, वहीं के सुरेश केरल के मवेलीकारा से 8 बार के सांसद हैं. आइए जानते हैं कैसा रहा है कांग्रेस नेता के सुरेश का राजनीतिक सफर...
कांग्रेस के दिग्गज नेता के सुरेश का पहला नाम तिरुवनंतपुरम के कोडिकुन्निल से लिया गया है, जहां उनका जन्म 4 जून 1962 को हुआ था. सुरेश पहली बार 1989 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. इसके बाद 1991, 1996 और 1999 में लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी. बता दें कि के सुरेश 1998 और 2004 में चुनाव हार गए थे.
2009 में के. सुरेश फिर से चुनाव लड़े और जीते. लेकिन उनकी जीत को उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ने चुनौती दी, जिन्होंने आरोप लगाया कि के. सुरेश ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र पेश किया था और कहा था कि वे ईसाई हैं. केरल हाईकोर्ट ने उनकी जीत को अवैध घोषित कर दिया था, लेकिन बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने इस निर्णय को पलट दिया था.
सीपीआई के हारे हुए उम्मीदवार ए एस अनिल कुमार और दो अन्य की चुनाव याचिका को स्वीकार करते हुए केरल हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया था कि सुरेश 'चेरामार' समुदाय के सदस्य नहीं हैं और इसलिए अनुसूचित जाति के नहीं हैं. कोर्ट ने यह भी माना कि वे मावेलिकरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए "अयोग्य" हैं, क्योंकि यह अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित है. सुरेश ने कोट्टाराकारा और नेदुमंगद के तहसीलदारों द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र पेश किए थे. हालांकि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और वहां से उन्हें राहत मिली.
कांग्रेस नेता के. सुरेश ने पहली बार 1989 में अदूर से लोकसभा में एंट्री की थी, और उसके बाद 1991, 1996 और 1999 में तीन बार इसी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बने. जबकि 2009 के चुनाव में वह 48,046 वोटों के अंतर से मावेलिक्कारा से जीते थे. परिसीमन के बाद अदूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र नहीं रहा था. कांग्रेस नेता के. सुरेश ने लॉ की पढ़ाई की है. उन्होंने 2014, 2019 के बाद 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में फिर से जीत हासिल की. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के सुरेश ने 2024 के लोकसभा चुनाव में केरल के मावेलिक्कारा सीट से 10,000 मतों के अंतर से जीत हासिल की है. उन्होंने अक्टूबर 2012 से 2014 तक श्रम राज्य मंत्री का जिम्मा भी संभाला है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



