
'जब आप अमेरिका आएं तो...', अमेरिकी सांसद की PM मोदी से गुजारिश
AajTak
अमेरिकी सांसद बॉब मेनेंडेज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह अमेरिकी राजनयिक दौरा भारत और अमेरिका के संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण है. मैंने भारत यात्रा के दौरान मैंने कई नेताओं, सरकारी अधिकारियों और सैन्यकर्मियों से मुलाकात की. भारत के इतिहास, संस्कृति और विभिन्नता को करीब से जुड़ने का अवसर मिला.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी अमेरिकी दौरे को लेकर दोनों देशों में उत्साह बना हुआ है. इस बीच अमेरिकी सांसद बॉब मेनेंडेज ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर कई उम्मीदें जताई है. उन्होंने कहा कि वह जब भारत आए थे तो वहां की संस्कृति से रूबरू हुए थे. उम्मीद है कि पीएम मोदी भी अमेरिकी संस्कृति और धरोहरों से जुड़ेंगे.
बॉब ने कहा कि अमेरिका में आपका स्वागत है पीएम मोदी. प्रधानमंत्री मोदी का यह अमेरिकी राजनयिक दौरा भारत और अमेरिका के संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण है. भारत की मेरी यात्रा के दौरान मैंने कई नेताओं, सरकारी अधिकारियों और सैन्यकर्मियों से मुलाकात की थी. भारत के इतिहास, संस्कृति और विभिन्नता को करीब से जुड़ने का अवसर मिला था. अब ऐसी ही उम्मीद पीएम मोदी से है.
उन्होंने कहा कि मैंने भारत की सबसे बड़ी मस्जिद देखी. मैंने दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर भी देखा. मैंने गोल्डन टेंपल में एक दिन बिताया और मैंने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का जश्न भी मनाया. मुझे उम्मीद है कि पीएम मोदी के पास भी अपने दौरे के दौरान अमेरिकी की संस्कृति और समृद्धि से जुड़ने का अवसर होगा. मैं उनके अमेरिकी दौरे के सफल होने की कामना करता हूं. भारत और अमेरिका के संबंध बहुत महत्वपूर्ण है. जय हिंद और अमेरिका की जय हो.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका दौरे पर होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की ये राजकीय यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों के लिए एक निर्णायक क्षण बनने जा रहा है. पीएम मोदी अमेरिका पहुचते ही न्यूयॉर्क में 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वाशिंगटन में उनका आधिकारिक दौरा शुरू होगा. 23 जून को पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे एक ऐसा रिकॉर्ड बनाएंगे जिससे उनका नाम ब्रिटेन के पूर्व पीएम विस्टन चर्चिल और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के साथ जुड़ जाएगा.
अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री 21 जून को ही न्यूयॉर्क से वाशिंगटन जाएंगे. वाशिंगटन में पीएम मोदी के स्वागत के लिए भव्य और व्यापक तैयारियां की गई है. 21 जून की रात को प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति बाइडेन और उनकी पत्नी जिल के द्वारा उनके यहां डिनर पर आमंत्रित हैं. ये डिनर बेहद निजी होगा.
पीएम मोदी के सम्मान में 22 जून की रात को अमेरिकी राष्ट्रपति हाउस के सामने साउथ लॉन्स में भव्य स्टेट डिनर देंगे. 23 जून को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पीएम मोदी के लिए लंच देंगी. ये लंच स्टेट डिपार्टमेंट के फॉगी बॉटम मुख्यालय में दिया जाएगा. 23 जून को ही प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


