
...जब अस्पताल में कैंडल-मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में हुई महिला की डिलीवरी
AajTak
आंध्र प्रदेश में बड़ा बिजली संकट देखने को मिल रहा है. अस्पतालों में भी बिजली नहीं मिल पा रही है. इस वजह से अस्पतालों के मेटरनिटी वॉर्ड में डॉक्टरों की चुनौती कई गुना बढ़ गई है.
आंध्र प्रदेश में जबरदस्त बिजली संकट देखने को मिल रहा है. हालात इतने खराब हैं कि अस्पतालों में भी रात-रात बिजली नहीं आ रही है. ऐसी स्थिति में अब मैटरनिटी वॉर्ड में डॉक्टरों की चुनौती कई गुना बढ़ गई है. उन्हें बिना लाइट के फोन और कैंडल की रोशनी में बच्चों की डिलीवरी करवानी पड़ रही है.
ऐसा ही एक मामला NTR सरकारी अस्पताल से सामने आया है जहां पर डॉक्टरों को फोन और कैंडल की रोशनी में बच्चे की डिलीवरी करवानी पड़ी है. इसके अलावा P.G. Jangareddygudem Area Hospital में भी पूरी रात बिजली नहीं रहने से मरीजों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ा है. अस्पताल के प्रशासन ने बताया है कि जनरेटर में डीजल नहीं होने की वजह से बिजली सप्लाई को दुरुस्त नहीं किया जा सका. इस वजह से मरीजों को पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ी.
सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां बिजली ना होने की वजह से अस्पतालों में मरीज और उनके परिजन खासा परेशानी का सामना कर रहे हैं. एक महिला जो गर्भवती थीं और बच्चे को जन्म देने वाली थीं, उन्होंने बताया कि अस्पताल में जब दो घंटे तक बिजली नहीं थी, तो वहां मौजूद स्टाफ से इस बारे में पूछा गया. जवाब ये दे दिया कि कैंडल लेकर आएं. अब आप बताएं देर रात हमे कौन कैंडल लाकर देगा, कहां से हम इंतजाम करेंगे.
वैसे इस बिजली संकट से सिर्फ मरीज और उनके परिजन परेशान नहीं हैं, डॉक्टर भी चिंता में आए गए हैं. द हिंदू से बात करते हुए डॉक्टर डेविड ने बताया कि हम कैंडल, सेलफोन और टॉर्च लाइट में बच्चे की डिलीवरी करने को मजबूर थे. भगवान का शुक्र रहा कि वो एक नॉर्मल डिलीवरी थी.
अब राज्य सरकार दावा कर रही है कि उसकी तरफ से स्थिति जल्द दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है. सरकार ने 50% इंडस्ट्रियल पावर कट भी कर रखा है. लेकिन फिर भी क्योंकि डिमांड काफी ज्यादा बढ़ चुकी है, ऐसे में रोज पांच लाख यूनिट कम पड़ रही है और इसका नुकसान उन अस्पतालों में हो रहा है जहां पर मरीज इलाज के बीच अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए हैं.
विपक्ष ने इस बिजली संकट को एक बड़ा मुद्दा बना लिया है. पूर्व सीएम और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने रेड्डी सरकार को आड़े हाथों लिया है. उनका कहना है कि एक ऐसा राज्य जिसने कभी बिजली संकट नहीं देखा था, उसे अब अंधेरे में धेकल दिया गया है. चंद्रबाबू नायडू ने तल्ख अंदाज में कहा है कि सीएम को उन गर्भवती महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए जो अस्पतालों में काफी असुविधा का सामना कर रही हैं. ये भी आरोप लगा दिया गया है कि लोगों द्वारा भारी बिजली बिलों का भुगतान किया जा रहा है, लेकिन फिर भी राज्य सरकार लगातार पावर कट कर रही है जिससे राज्य की स्थिति चिंताजनक बन गई है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



