
जनवरी 2026 में बड़ा एक्शन! WhatsApp ने भारत में 81 लाख से ज्यादा अकाउंट किए बैन, जानिए क्या है वजह
ABP News
आज यह ऐप सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं है. लोग इसे बिजनेस, पढ़ाई और पर्सनल बातों के लिए भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं इसलिए अकाउंट बंद होना कई बार गंभीर असर डाल सकता है.
Whatsapp Accounts Ban: भारत के डिजिटल परिदृश्य में जनवरी 2026 एक अहम महीना साबित हुआ. WhatsApp ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के तहत अपनी मासिक रिपोर्ट जारी की जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए. सिर्फ एक महीने में 81,79,740 भारतीय अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया गया. यह रिपोर्ट 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 के बीच की अवधि को कवर करती है. इसमें यूजर शिकायतों, सरकारी निर्देशों और कंपनी द्वारा की गई स्वतः कार्रवाई का पूरा विवरण शामिल है.
एक महीने में 81 लाख से अधिक अकाउंट बैनजारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 81,79,740 अकाउंट्स को प्लेटफॉर्म से हटाया गया. इनमें से 19,83,760 अकाउंट ऐसे थे जिन्हें किसी यूजर शिकायत से पहले ही सिस्टम ने पहचानकर बंद कर दिया. यानी करीब 20 लाख अकाउंट्स पर कंपनी ने खुद ही कार्रवाई की. भारतीय अकाउंट की पहचान +91 मोबाइल नंबर से की जाती है इसलिए ये सभी प्रतिबंध भारत से जुड़े यूजर्स पर लागू हुए हैं.
भारत, इस प्लेटफॉर्म का सबसे बड़ा बाजार है. ऐसे में इतने बड़े स्तर पर की गई कार्रवाई यह दिखाती है कि एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग के भीतर निगरानी और दुरुपयोग रोकने की प्रक्रिया कितनी व्यापक हो चुकी है.
यूजर्स ने किस बात की शिकायत की?

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.












