
जनरल डिब्बे की ऊपरी सीट पर बैठे यात्री ने मारी लात तो टीटीई ने नीचे गिराकर पीटा, रेलवे ने गिराई गाज
AajTak
Samastipur News: लोकमान्य तिलक टर्मिनल से जयनगर को जाने वाली पवन एक्सप्रेस ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री और टीटीई के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. इस मामले में समस्तीपुर रेलमंडल ने मारपीट करने वाले दोनों टीटीई निलंबित कर दिए हैं. वायरल वीडियो बीती 2 जनवरी का बताया जा रहा है.
Pawan Express: पवन एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री और टीटीई के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. इस मामले में समस्तीपुर रेलमंडल ने मारपीट करने वाले दोनों टीटीई निलंबित कर दिए हैं. वायरल वीडियो बीती 2 जनवरी का बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से जयनगर को जाने वाली पवन एक्सप्रेस के जनरल बोगी में ढोली स्टेशन के पास समस्तीपुर रेलमंडल के 2 टीटीई यात्रियों का टिकट चेक कर रहे थे. इस दौरान ऊपर की सीट पर बैठे एक यात्री से टीटीई ने टिकट दिखाने को कहा. तो यात्री ने पहले तो खुद को ट्रेन का लोको पायलट बताया. जिस पर टीटीई ने लोको पायलट होने का आई कार्ड दिखाने को कहा. इसके बाद यात्री फिर खुद को बड़ा अधिकारी बताने लगा. देखें Video:-
फिर क्या था, नीचे खड़े टीटीई और यात्री के बीच बहस शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि ऊपर की सीट पर बैठे यात्री ने टीटीई को लात मार दी. इसके बाद नीचे खड़े एक और टीटीई ने यात्री को नीचे खींचकर फर्श पर गिरा दिया. फिर दोनों टीटीई ने लात-घूंसों से उसे पीटना शुरू कर दिया. बाद में कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत कराया.
पीड़ित यात्रियों का कहना है कि ढोली स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद पुलिसवाले आए और घायल यात्री की तरफ से कुछ यात्रियों को गवाही देने के लिए कहने लगे, लेकिन कोई नहीं उतरा. हालांकि, रेल पुलिस के जवान घायल को लेकर चले गए.
इस बीच, ट्रेन में मौजूद एक यात्री ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो के ट्वीटर पर वायरल होते ही समस्तीपुर रेलमंडल के अधिकारी ने दोनों टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसकी जानकारी डीआरएम के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दी गई है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










