
'जनता के पास वोट, मेरे पास फंड...', मालेगांव में चुनावी मंच से बोले डिप्टी CM अजित पवार, विपक्ष ने धमकी बताया
AajTak
अजित पवार ने मालेगांव में प्रचार के दौरान कहा कि यदि लोग उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनेंगे तो वे शहर के लिए धन की कमी नहीं होने देंगे, लेकिन यदि मतदाता साथ न दें तो वे भी कोई मदद नहीं करेंगे.
महाराष्ट्र में आगामी निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राजनीतक दल जनसभाओं में जुटे हुए हैं. इस बीच प्रदेश की राजनीति में नया विवाद उस समय खड़ा हो गया जब उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मालेगांव में एक सभा के दौरान सीधा संदेश देते हुए कहा, “आपके पास वोट हैं, मेरे पास पैसे हैं. अगर हमारे उम्मीदवार जीतेंगे तो मैं पैसे की कमी नहीं होने दूंगा, नहीं चुनेंगे तो मैं भी आपकी मदद नहीं करूंगा.”
यह टिप्पणी मालेगांव नगर पंचायत चुनाव के प्रचार के दौरान आई, जहां पवार एनसीपी उम्मीदवारों के समर्थन में पहुंचे थे. मंच से कहा गया यह बयान तुरंत राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया. विपक्ष ने इसे “खुली धमकी” और “सरकारी धन को निजी संपत्ति की तरह पेश करना” बताया.
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व विपक्षी नेता अंबादास दानवे ने अजीत पवार के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. दानवे ने कहा कि यह एक तरह की धमकी है, क्योंकि वोट देना हर नागरिक का अधिकार है और विकास निधि देना भी सरकार का काम है. उन्होंने बताया कि विकास निधि जनता के टैक्स के पैसे से होती है, न कि किसी एक नेता के घर से आती है। ऐसे बयान इलेक्शन कमीशन को गंभीरता से देखने चाहिए.
दानवे ने महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में किसानों की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने बताया कि पिछले दस महीनों में 899 किसान आत्महत्या कर चुके हैं और यह संख्या अभी बढ़ने की संभावना है. मूसलाधार बारिश ने किसानों की फसल को बहुत नुकसान पहुंचाया, लेकिन सरकार की मदद उनमें से ज्यादातर तक नहीं पहुंची. वहीं, सरकार द्वारा जो राहत पैकेज घोषित किया गया था, वह भी पूरी तरह लागू नहीं हुआ है, इसी वजह से किसान आत्महत्या कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'जांच जारी है, सच्चाई जल्द सामने आएगी', बेटे की कंपनी से जुड़े जमीन सौदे पर बोले अजित पवार
दानवे ने सामना में प्रकाशित खबर पर भी बात की जिसमें कहा गया है कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना से कई विधायक अब पार्टी छोड़ सकते हैं. उन्होंने माना कि बीजेपी पहले भी ऐसे कई नेताओं से बात कर चुकी है और अब भी कुछ नेता एकनाथ शिंदे की तरफ से बीजेपी में जा सकते हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










