
जगन्नाथ पुरी से लेकर राम मंदिर तक दर्शन का मौका! IRCTC के टूर पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं
AajTak
अगर आप भी साल 2025 के अंत में यात्रा करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक सुहावना अवसर हो सकता है, IRCTC आपको पुरी गंगासागर और काशी की यात्रा का मौका दे रहा है. आइए जानते हैं इस यात्रा में आपको क्या सुविधाएं मिल सकती हैं.
अगर आप पुरी गंगासागर और काशी की यात्रा करने के इच्छुक हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है. IRCTC आपको भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्रा करने का अवसर दे रहा है. इस यात्रा में आप 12 दिन और 11 रातों का सफर करने वाले हैं. आइए जानते हैं इस टूर पैकेज में आपको क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी.
IRCTC के टूर पैकेज की डिटेल आईआरसीटीसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस यात्रा की जानकारी शेयर की है. यह यात्रा 12 दिनों और 11 रातों की होने वाली है. यह यात्रा 10 दिसंबर 2025 को पुणे से शुरू होगी. इस यात्रा में आप पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ, गया, वाराणसी और अयोध्या का सफर करेंगे. यह सुहावना सफर भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा किया जाएगा. आपको बता दें इस यात्रा का शुल्क 21 हजार 40 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होगा. आप IRCTC की टूरिज्म की वेबसाइट पर जाकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं.
IRCTC के अनुसार टूर पैकेज रेट्स (पर पर्सन):इकॉनोमी (SL) – ₹21,040 स्टैंडर्ड (3AC) – ₹34,860 कंफर्ट (2AC) – ₹46,020 वहीं चाइल्ड ( 5 से 11 साल) के लिए यह रेट्स इकॉनोमी ₹19,660, स्टैंडर्ड ₹33,230, कंफर्ट ₹44,070 होंगे.
इन जगहों के कर सकेंगे दर्शन IRCTC का “Puri Gangasagar Divya Kashi Yatra” टूर पैकेज आपको यादगार यात्रा का अनुभव दे सकता है. इस यात्रा में पुरी में जगन्नाथ पुरी मंदिर, कोणार्क मंदिर और लिंगराज मंदिर घूमने का मौका मिलेगा. इसके साथ आप कोलकाता में काली माता मंदिर और गंगासागर का दर्शन, बैद्यनाथ में बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर, गया में विष्णुपद मंदिर और बोधगया, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाट, अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन कर सकते हैं.अधिक जानकीरी या बुकिंग के लिए यहां क्लिक करें...

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










