
'जंग नहीं चाहते, लेकिन...' इजरायल-हमास युद्ध के बीच ईरान को अमेरिका की धमकी
AajTak
इजरायल-हमास जंग के बीच बार-बार इजरायल को चेतावनी दे रहे ईरान को अब अमेरिका की तरफ से नई धमकी मिली है. अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि यूएस जंग नहीं करना चाहता, लेकिन अगर अमेरिका के कर्मचारियों पर हमला होता है तो वह उनकी रक्षा करने में सक्षम हैं.
इजरायल और हमास की जंग शुरू होने के बाद से अब तक ईरान बढ़-चढ़कर इजरायल के खिलाफ बयानबाजी करता आया है. इस बीच अब अमेरिका ने ईरान को धमकी दी है. अमेरिका के विदेश मंत्री ने एंटनी ब्लिंकन ने सख्त लहजे में कहा,'हम ईरान से जंग नहीं चाहते, लेकिन अगर ईरान या उसके नुमाइंदे कहीं भी अमेरिकी कर्मचारियों पर हमला करते हैं तो हमें (अमेरिका) अपने लोगों की रक्षा करना आता है.
ब्लिंकन ने यह बात संयुक्त राष्ट्र में कही. उन्होंने आगे कहा,'हम अपने चैनलों के जरिए लगातार ईरान के अधिकारियों से कह चुके हैं कि ईरान के साथ अमेरिका किसी तरह की लड़ाई नहीं बढ़ाना चाहता है. लेकिन अगर ईरान कोई गलती करता है तो हम अपने लोगों की सुरक्षा करेंगे.
पहले अमेरिका भेज चुका है सैन्य जहाज
सात अक्टूबर को हमास के इजरायल पर आतंकी हमला करने के बाद से लेकर अब तक अमेरिका इजरायल के पीछे ढाल बनकर खड़ा है. दरअसल, हमास के हमले के बाद जब इजरायल ने गाजा में ताबड़तोड़ बमबारी शुरू की थी, तब ईरान ने भी इस जंग में कूदने की चेतावनी दे डाली थी. ईरान की इन धमकियों के बाद अमेरिका के यहूदी नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ एक मीटिंग की थी. इस बैठक में बाइडेन ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि इजरायल के करीब भेजे गए अमेरिकी विमानों और सैन्य जहाजों की तैनाती को ईरान के लिए एक संकेत के तौर पर देखा जाना चाहिए.
हमास को हथियार देना बंद करे ईरान: US
अमेरिका ने इजरायल के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव का मसौदा भी पेश किया था. इसमें कहा गया था कि इजरायल को अपनी आत्मरक्षा करने का अधिकार है. इसमें ईरान से मांग की गई थी कि वह पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले उग्रवादी और आतंकवादी समूहों को हथियार देना बंद कर दे. इसमें कहा गया था कि आतंकवादी हमलों का जवाब देते समय अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना चाहिए, और गाजा पट्टी में जरूरी सामान की डिलीवरी निर्बाध और निरंतर तरीके से पहुंचती रहे.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









