
'छोरी' में प्रेग्नेंट लेडी का रोल निभाएंगी नुसरत भरुचा, बॉडी सूट पहनकर की प्रैक्टिस
AajTak
हॉरर फिल्म 'छोरी' में मां के रूप में नजर आने वाली नुसरत ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने से 25 दिन पहले प्रेग्नेंट बॉडी सूट पहनने का फैसला किया था. नुसरत ने कहा,'मैंने उनसे बॉडीसूट बनवाया था ताकि यह महसूस कर सकूं कि बच्चे को जन्म देने वाली महिलाएं किस स्थिति से गुजरती हैं.'
नुसरत भरुचा हॉरर ड्रामा 'छोरी' के साथ दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसमें उन्हें गर्भवती महिला की भूमिका निभाते हुए देखा गया. प्रेग्नेंट लेडी के लुक में नुसरत भरुचा का यह लुक एकदम नया है. उन्होंने फिल्म की शूटिंग से काफी पहले प्रेग्नेंट बॉडी सूट पहनना शुरू कर दिया था.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












