
छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा, फैमिली पर निकालता था भड़ास... राधिका यादव मर्डर केस में पिता की 'तानों वाली थ्योरी' पर संदेह
AajTak
इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. राधिका की जान लेने का आरोप उसके पिता दीपक यादव पर है. पुलिस का कहना है कि दीपक छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाता था और अपने गुस्से का शिकार अक्सर परिवार के सदस्य ही बनते थे.
कई अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट खेलने वाली राधिका यादव की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस सनसनीखेज मामले में आरोपी कोई और नहीं, बल्कि राधिका का अपना पिता दीपक यादव है. पुलिस की शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. पुलिस का कहना है कि राधिका का पिता दीपक बेहद गुस्सैल स्वभाव का था. छोटी-छोटी बातों पर आपा खो बैठता था.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी दीपक यादव छोटी-छोटी बातों को लेकर गुस्सा करता था. अगर कोई भी शख्स आरोपी दीपक यादव को उसके बेटे-बेटी या पत्नी के बारे में कुछ भी बात बोलता था तो उसका गुस्सा अपने परिवार पर ही निकलता था. दीपक की बेटी राधिका यादव के कंधे में चोट लग गई थी. इसके बाद राधिका के कहने पर दीपक ने उसे ट्रेनर बनने की परमिशन दी थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राधिका यादव 5 से 6 देशों की यात्रा कर चुकी थी और इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट खेल चुकी थी.
यह भी पढ़ें: बेटी की कमाई खाने के ताने या कुछ और वजह... पिता ने राधिका को क्यों मारा? सवालों के घेरे में ये 5 दावे
कंधे में चोट लगने के बाद राधिका ने टेनिस से संन्यास ले लिया था और खुशी-खुशी बच्चों को ट्रेनिंग दे रही थी. आखिरी बार जहां राधिका ने ट्रेनिंग दी थी, उस एकेडमी के केयरटेकर तनु से आजतक ने बात की. तनु ने बताया कि तकरीबन एक महीने से वो यहां बच्चों टेनिस सिखाने आती थी. उस दौरान कभी भी राधिका के पिता एकेडमी में नहीं आए. एकेडमी के अलावा राधिका हाई प्रोफाइल लोगों को अलग से भी ट्रेनिंग देती थी.
एक वक्त राधिका अंडर 18 में 75 रैंक तक गई थी. पुलिस के सामने शुरुआती समय में दीपक यादव ने बयान दिया था कि उसके जानने वाले लोग ताना देते थे कि अपनी बेटी की कमाई खाता है, ये थ्योरी पुलिस के गले नहीं उतर रही है. उसके पीछे का कारण ये है कि दीपक की खुद की महीने की इनकम लाखों में थी तो इसमें कोई उसे ये ताना क्यों देगा?
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है. दीपक यादव की एक दिन की पुलिस रिमांड आज पूरी हो रही है. इसके बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी. पुलिस अब तक की जांच के आधार पर हत्या के पीछे मानसिक असंतुलन, पारिवारिक तनाव और गुस्से की प्रवृत्ति को अहम कारण मान रही है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










