
छापे, गिरफ्तारियां और मौत की नई थ्योरी... कैसे उलझ गई सिंगर जुबिन गर्ग की डेथ मिस्ट्री?
AajTak
फेमस सिंगर जुबीन गर्ग की मौत रहस्य में उलझ गई है. सिंगापुर में डूबने से हुई मौत पर नए खुलासे, गिरफ्तारियां और SIT जांच ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पढ़िए जुबीन गर्ग केस की जांच पर आधारित पूरी कहानी.
Zubeen Garg Mysterious Death Case: 19 सितंबर की सुबह जब सिंगापुर से ये खबर आई कि असम की आवाज़ कहे जाने वाले जुबिन गर्ग मौत की आगोश में समा गए, तो पूरा देश सन्न रह गया. लाखों फैन्स स्तब्ध रह गए. जुबिन जैसे फिट और ऊर्जावान शख्स का यूं अचानक दुनिया से जाना सभी के लिए चौंकाने वाला था. शुरुआत में इसे एक सामान्य ड्रोउनिंग केस बताया गया, लेकिन धीरे-धीरे सामने आई तस्वीरों, वीडियो और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस मौत की कहानी को रहस्य में बदल दिया.
इस मामले ने तब नया मोड़ ले लिया, जब असम पुलिस ने जुबिन के मैनेजर और आयोजक पर हत्या की धाराएं लगा दीं. यही वजह है कि परिवार और फैन्स आज भी ये जानना चाहते हैं कि उस यॉट पर आखिर हुआ क्या था? क्या जुबिन सचमुच पानी में डूबे थे या उन्हें किसी ने डुबोया था? यही सवाल आज भी लोगों के दिलों और जांच एजेंसियों के दिमाग में गूंज रहा है.
जुबिन गर्ग की रहस्यमयी मौत असम की आवाज़ कहे जाने वाले मशहूर गायक जुबिन गर्ग की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया. 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में उनकी मौत हुई. शुरुआत में कहा गया कि वह स्कूबा डाइविंग करते समय डूब गए, लेकिन बाद में रिपोर्ट्स ने दावा किया कि उनकी मौत स्विमिंग के दौरान हुई थी. सिंगापुर पुलिस ने शुरुआती जांच में कहा कि यह एक हादसा था और किसी अपराध का सबूत नहीं मिला. लेकिन भारत में फैन्स और परिवार इसे संयोग मानने को तैयार नहीं.
मौत की आधिकारिक पुष्टि द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट और सिंगापुर पुलिस फोर्स (SPF) ने पुष्टि की है कि जुबिन की मौत डूबने से हुई. 19 सितंबर को उन्हें सेंट जॉन्स आइलैंड के पास पानी से बेहोशी की हालत में निकाला गया था. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल से जारी उनके डेथ सर्टिफिकेट में भी ड्रोउनिंग यानी पानी में डूबना मौत का कारण बताया गया. इसके बावजूद शक और साजिश की थ्योरी खत्म नहीं हुई.
वीडियो से उठे सवाल जुबिन की मौत से ठीक एक दिन पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे यॉट से पानी में कूदते नजर आए. लाइफ जैकेट पहनकर उतरे जुबिन ने कुछ देर बाद उसे उतार दिया और दोबारा पानी में कूदे थे. वीडियो में ऐसा भी दिखा कि पानी में तैरते वक्त उन्होंने एक ट्यूब पकड़ने की कोशिश की, लेकिन फिसल गए. गवाहों के मुताबिक, उसी वक्त उनकी हालत बिगड़ी. यही वो आखिरी पल थे, जिसने इस केस को रहस्य के जाल में उलझा दिया.
एजेंसियों पर भरोसा और मौत पर शक जुबिन की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने कहा कि उन्हें जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है. मगर उन्होंने सवाल भी उठाए- जुबिन को पानी और आग से फोबिया था, फिर भी उन्हें तैराकी के लिए क्यों भेजा गया? जब उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें तुरंत मदद क्यों नहीं दी गई? और क्यों 18 सितंबर की रात आखिरी बातचीत में उन्होंने ये नहीं बताया कि वे अगले दिन स्विमिंग करने जा रहे हैं? गरिमा को शक है कि प्लान अचानक बना और इसमें साजिश हो सकती है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










