
छह महीने बाद पति अरविंद से मिली अंजू, नसरुल्लाह भी आएगा भारत, दोनों मिलकर उठाएंगे बच्चों का खर्च
AajTak
पाकिस्तान से भारत लौटने के 6 महीने बाद अंजू ने पति अरविंद से मुलाकात की. दोनों के बीच बच्चों को लेकर बात हुई. बताया कि दोनों साथ में बच्चों का खर्च उठाएंगे. इसी के साथ अंजू ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत बातें करने वालों को भी धमकी दी है. कहा कि वो ऐसे लोगों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाएंगी.
पाकिस्तान से भारत लौटी अंजू उर्फ फातिमा लगातार सूर्खियों में बनी हुई हैं. पिछले साल 21 जुलाई को वह बिना किसी को बताए राजस्थान के अलवर से पाकिस्तान चली गई थीं. फिर वहां उन्होंने शादीशुदा होने के बावजूद अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था. इसके बाद वह 29 नवंबर को भारत लौट आईं. पाकिस्तान जाने के 6 महीने बाद वो पहले पति अरविंद से मिलीं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच बच्चों को लेकर बात हुई. दरअसल, अंजू और अरविंद के दो बच्चे हैं. एक 15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा. अंजू ने जब नसरुल्लाह से निकाह किया तो अरविंद ने दोनों के खिलाफ अलवर थाने में मामला दर्ज करवा दिया. क्योंकि बिना तलाक के अंजू ने दूसरी शादी कर ली.
अब अंजू भारत इसलिए आई हैं क्योंकि उन्हें बच्चों की याद सता रही थी. साथ ही अरविंद से भी उन्हें तलाक लेना है. अंजू का कहना है कि उन्होंने अपने भारतीय पति अरविंद से मुलाकात की है. लेकिन सिर्फ बच्चों की खातिर. दोनों के बीच जो भी बातचीत हुई है वो बच्चों को लेकर ही हुई है. उधर अरविंद ने भी अंजू के साथ अपने मामले को पर्सनल मैटर बताते हुए कहा है कि हम दोनों साथ में बच्चों का खर्च उठाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि उनके और अंजू के बीच सिर्फ बच्चों को लेकर बातचीत हो रही है.
अंजू ने ये भी कहा है कि उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी उनके बच्चों का भविष्य है और इसके लिए वो कुछ भी करेंगी. उन्होंने ये भी बताया कि नसरुल्लाह भी जल्द भारत आ रहे हैं. अंजू का कहना है कि अगर बच्चे उनके साथ पाकिस्तान जाना चाहंगे तो वो उनको लेकर चली जाएंगी. लेकिन अगर बच्चे भारत में ही रहना चाहेंगे तो वो उन्हें फोर्स नहीं करेंगी. वो बच्चों के साथ ही रहना चाहती हैं.
गलत बोलने वालों को दे डाली धमकी
बताया जा रहा है कि अंजू ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत बातें करने वालों को भी धमकी दी है. कहा है कि वह उन सभी के खिलाफ एक्शन लेंगी जिन्होंने भी उनके बारे में गलत बातें कही हैं. अंजू ने बताया है कि उनके पास पूरी लिस्ट है और जिन जिन लोगों ने उन्हें गलत बताया है, वो उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाएंगी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



