
'छत्रपति शिवाजी महाराज को सिर्फ महाराष्ट्र तक सीमित न रखें', अमित शाह का आह्वान
AajTak
अमित शाह ने कहा कि मैं वर्षों बाद यहां आया हूं, जब मैंने सिंहासन को नमन किया, तो मेरे मन में जो भावनाएं उमड़ीं, उन्हें शब्दों में पिरोना कठिन है. जिस महापुरुष ने स्वधर्म और स्वराज्य के लिए संघर्ष किया, उनके सान्निध्य में खड़ा होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.
छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर रायगढ़ किला संवर्धन समिति की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने भी शिरकत की. इस दौरान अमित शाह ने छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया. सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कार्यक्रम को संबोधित किया, लेकिन अजित पवार ने भाषण नहीं दिया.
इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि शिवाजी महाराज को सिर्फ महाराष्ट्र तक सीमित न रखें, वे पूरे देश की धरोहर हैं. उन्होंने कहा कि मैं यहां न तो भाषण देने आया हूं, न ही राजनीति करने. मैं यहां छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों से प्रेरणा लेने आया हूं. मुझे 'शिव मुद्रा' भेंट में प्राप्त हुई है, इस शिवमुद्रा का संदेश बहुत आदर्श संदेश है. जो न केवल भारत के लिए, बल्कि समस्त विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है.
अमित शाह ने कहा कि मैं वर्षों बाद यहां आया हूं, जब मैंने सिंहासन को नमन किया, तो मेरे मन में जो भावनाएं उमड़ीं, उन्हें शब्दों में पिरोना कठिन है. जिस महापुरुष ने स्वधर्म और स्वराज्य के लिए संघर्ष किया, उनके सान्निध्य में खड़ा होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जब शिवाजी महाराज का जन्म हुआ, तब देश पर निराशा और भय का वातावरण था. दक्षिण भारत भी पतन की ओर बढ़ रहा था, ऐसे समय में स्वराज्य और स्वधर्म की बातें अपराध की तरह प्रतीत होती थीं, लेकिन एक 12 वर्षीय बालक ने सिंधु से कन्याकुमारी तक भगवा ध्वज लहराने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि मैंने कई वीरों की जीवनगाथाएं पढ़ी हैं, लेकिन शिवाजी महाराज की असाधारण इच्छाशक्ति, रणनीति और जनता को एकत्र कर अपराजेय सेना का निर्माण अद्वितीय है. उन्होंने बिना वंश-परंपरा या संसाधनों के मुगल साम्राज्य की नींव हिला दी थी. उनके मावले अटक, कटक, बंगाल और दक्षिण तक पहुंचे. तभी भारतवासियों को स्वतंत्रता की वास्तविक अनुभूति होने लगी थी.
अमित शाह ने कहा कि जो खुद को 'अलमगीर' कहता था, वह महाराष्ट्र में पराजित हुआ और उसकी समाधि भी आज यहीं है. ये शिवाजी महाराज के साहस और संकल्प की जीत है. उनका चरित्र सिर्फ एक क्षेत्र का नहीं, पूरे भारत का गौरव है. हर बच्चे को उनका इतिहास पढ़ाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज को सिर्फ महाराष्ट्र के दायरे में न बांधें. आज विश्व उनके सिद्धांतों से प्रेरणा ले रहा है. स्वधर्म का गर्व, स्वराज्य की आकांक्षा और अपनी भाषा का सम्मान किसी सीमा में नहीं बंधें, ये मानव स्वाभिमान के स्तंभ हैं.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








