
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता ने पत्नी और दो बेटों के साथ खाया जहर, इलाज के दौरान चारों की मौत
AajTak
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में कांग्रेस नेता ने घर में बंद होकर पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खा लिया. इसकी जानकारी तब हुई जब एक लड़की ने एक दिन बाद उनके घर पर आवाज लगाई और किसी ने गेट नहीं खोला, जिसके बाद गांव वाले किसी तरह उनके घर में घुसे तो वो सब गंभीर अवस्था में मिले. इलाज के दौरान चारों लोगों की मौत हो गई.
छत्तीसगढ़ जिले के जांजगीर चांपा जिले में कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने पूरे परिवार के साथ जहर खा लिया. उनकी बिलासपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पूरे परिवार ने जहर खाकर सुसाइड क्यों किया, इसकी वजह अबतक सामने नहीं आई है. पुलिस ने उनके घर को सील कर दिया और इसकी जांच जुटी हुई है.
शहर कोतवाली इलाके के जांजगीर क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले कांग्रेस के सीनियर नेता पंचराम यादव (65) ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खा लिया. एएसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि बीते 30 अगस्त को पंचराम यादव ने पत्नी दिनेश नांदनी यादव (55), बेटों सूरज यादव (27) और नीरज यादव (32) के साथ जहर का सेवन किया था, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. उनकी हालत गंभीर होने पर सभी को बिलासपुर रेफर किया गया था. यहां सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान नीरज यादव की मौत हुई थी. जिसके बाद पंचराम यादव, दिनेश नंदनी यादव और सूरज यादव को आरबी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां 31 अगस्त की देर रात तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई.
40 लाख रुपये का लिया था लोन
जानकारी के मुताबिक, पंचराम यादव ठेकेदारी का काम करता था और उन्होंने पहले दो बैंकों से 40 लाख रुपये का लोन लिया था. वो हार्ट के पेशेंट भी थे, जबकि उनकी पत्नी कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी. नीरज यादव प्राइवेट नौकरी करता था. सूरज यादव ठेकेदारी का काम करता था.
घर के दोनों ओर के गेट कर दिए थे बंद
स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी को पता न चले इसलिए उन्होंने सामने वाले दरवाजे पर ताला लगा दिया था और पीछे के दरवाजे से वापस जाकर वहां का दरवाजा भी अंदर से बंद कर दिया था. इसका खुलासा तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाली एक लड़की उनके घर गई. दो-तीन बार आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. तब पड़ोसी घर अंदर गए तो सभी गंभीर अवस्था में पड़े हुए थे, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










