
छत्तीसगढ़ में ऑटो और ट्रक के बीच हुई सीधी टक्कर, दो की मौत, 5 लोगों की हालत गंभीर
AajTak
छत्तीसगढ़ के जसपुर में एक ट्रक और ऑटो की सीधी टक्कर हो गई जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. वहीं घटना के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है. पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है.
छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने इस घटना को लेकर बताया कि मंगलवार तड़के छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए.
एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना देर रात करीब दो बजे हुई जब पीड़ित एक शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने के बाद डुमरटोली गांव में अपने घर लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद तहसील चौक पर वाहन 10 लोगों को ले जा रहे ऑटो-रिक्शा से टकरा गया.
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को बगीचा के एक अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टरों ने 11 और 14 साल के दो लड़कों को मृत घोषित कर दिया.
उन्होंने बताया कि आठ घायलों में से पांच गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर शहर में एक मेडकल सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया. वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अधिकारी ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है, फरार ट्रक ड्राइवर को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







