
छत्तीसगढ़: गरियाबंद मुठभेड़ में कई नक्सली ढेर, 1 करोड़ के इनामी नेता समेत 16 मारे गए
AajTak
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए. इनमें 1 करोड़ के इनामी सीपीआई (माओवादी) नेता रामचंद्र रेड्डी शामिल हैं. ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए. यह मुठभेड़ 19 जनवरी की रात छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के कूलरिघाट रिजर्व फॉरेस्ट में शुरू हुई.
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हाल ही में हुई मुठभेड़ में 16 नक्सलियों की मौत हुई है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि मुठभेड़ वाली जगह की तलाशी के दौरान दो और नक्सलियों के शव बरामद हुए.
इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ के इनामी सीपीआई (माओवादी) नेता रामचंद्र रेड्डी उर्फ जयराम शामिल हैं. रेड्डी आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का रहने वाला था. पुलिस का कहना है कि चलपति ने 10वीं क्लास तक पढ़ा है.
यह मुठभेड़ 19 जनवरी की रात छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के कूलरिघाट रिजर्व फॉरेस्ट में शुरू हुई. इसमें छत्तीसगढ़ पुलिस, सीआरपीएफ की कोबरा यूनिट और ओडिशा पुलिस के विशेष ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने संयुक्त रूप से भाग लिया.
एक करोड़ का इनामी नक्सली ढेर
सोमवार रात शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार सुबह तक चली. इस दौरान 14 नक्सली मारे गए, जबकि सोमवार को दो महिला नक्सलियों की मौत हुई थी. सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए हैं.
अगल-अलग जगहों पर मारे गए 42 नक्सली

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












